Advertisment

New CS Veera Rana: MP को मिला नया प्रशासनिक मुखिया, वीरा राणा ने संभाली मुख्य सचिव की कमान

MP New CS Veera Rana: प्रदेश को मिला नया प्रशासनिक मुखिया, वीरा राणा ने संभाली मुख्य सचिव की कमान, पूर्व सीएस इकबाल सिंह बैंस की हुई विदाई

author-image
Preeti Dwivedi
MP News: IAS वीरा राणा बनी MP की प्रभारी मुख्य सचिव, निर्मला बुच के बाद दूसरी महिला CS

MP New CS Veera Rana: मध्यप्रदेश में बीते दिनों से मुख्य सचिव को लेकर चल रही अफवाहों पर विराम लग गया है। आज 30 नवंबर को  मंत्रालय में वर्तमान सरकार के आखिरी कैबिनेट बैठक (MP Cabinet Meeting) में पूर्व सीएस इकबाल सिंह बैंस की विदाई हो गई। आज इनके रिटायर होने के बाद वीरा राणा को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। 1988 बैच की IAS वीरा राणा (IAS Veera Rana) ने प्रदेश की कमान संभाल ली है।

Advertisment

IAS वीरा राणा को सीएस का अतिरिक्त प्रभार

आपको बता दें नए सीएस संबंधी जो आदेश सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी किया गया है उसके अनुसार वीरा राणा (IAS Veera Rana) , अध्यक्ष, माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल तथा कृषि उत्पादन आयुक्त, मध्यप्रदेश (अतिरिक्त प्रभार) को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा जाता है।

पहले सेवावृद्धि की थी अफवाह

आपको बता दें दो बार छह-छह महीने की सेवावृद्धि पा चुके इकबाल सिंह बैंस (IAS Iqbal Singh Bains) के तीसरी बार सेवावृद्धि की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। जिसके बाद चुनाव आयोग (Election Commission) को आगे आकर इसका स्पष्टीकरण देना पड़ा था। इकबाल सिंह एक साल पहले 30 नवंबर 2022 को सेवानिवृत्त हो गए थे। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार (MP Govt) द्वारा उन्हें 30 मई 2023 तक के लिए 6 महीने की सेवावृद्धि दी गई थी। जिसे एक बार फिर बढ़ा कर 30 नवंबर 2023 तक विस्तार मिला था।

Search Tream: Chief Secretary Iqbal Singh Bains, IAS Iqbal Singh Bains, MP New CS Veera Rana , IAS Veera Rana , MP new CS, Election Commission, mp cabinet meeting

Advertisment

Chief Secretary Iqbal Singh Bains MP New CS IAS Iqbal Singh Bains IAS Veera Rana MP New CS Veera Rana
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें