Advertisment

MP विधानसभा में खुले बोरवेल को लेकर बना कानून: खनन से पहले लेनी होगी परमिशन, शिकायत करने वालों को दिया जाएगा इनाम

New Borewell Rule in MP: मध्‍य प्रदेश में खुले बोरवेल में होने वाली घटनाओं को बढ़ने से रोकने के लिए प्रदेश की विधानसभा में

author-image
Aman jain
MP विधानसभा में खुले बोरवेल को लेकर बना कानून: खनन से पहले लेनी होगी परमिशन, शिकायत करने वालों को दिया जाएगा इनाम

New Borewell Rule in MP: मध्‍य प्रदेश में खुले बोरवेल में होने वाली घटनाओं को बढ़ने से रोकने के लिए प्रदेश की विधानसभा में संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मध्य प्रदेश खुले नलकूप में इंसानों की गिरने से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षा विधेयक 2024 को पेश किया था जिसे 05 जुलाई को सदन में सर्वसम्मिती से पास कर दिया गया है।

Advertisment

इस विधेयक को पास कर कानून बना दिया गया है। अब प्रदेश के किसी भी शहर या गांव में बोरवेल खनन के पहले अनुमति लेनी होगी। आप परमिशन के बाद ही काम शुरू कर सकते हैं।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1809167516901519763

जनता को परमिशन देने के लिए जल्द ही एक वेब पोर्टल तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही नलकूप को खुला छोड़ने पर 10 हजार से 25 हजार रुपए तक का जुर्माना भरना होगा।

खुले बोरवेल पर दुर्घटना होने पर या मृत्यु होने पर बोरवेल के मालिक और ड्रिल करने वाली कंपनी से बचाओ कार्यों में होने वाले खर्च की राशि बसूली जाएगी।

Advertisment

ड्रिलिंग एजेंसी का होगा गठन

मध्‍य प्रदेश सरकार ने पारित किए गए विधेयक में प्रावधान किया गया है कि बोरवेल खनन में होने वाली घटना के लिए एक ड्रिलिंग एजेंसी का गठन किया जाएगा।

बोरवेल खनन के पहले आपको इसी एजेंसी से परमिशन लेनी होगी। इसके साथ ही एक वेब पोर्टल भी तैयार किया जाएगा जिसमें नलकूप खनन के स्थान पर खनन करने वाली कंपनी का नाम और जिस जगह पर बोरवेल हो रही है उसके मालिक के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी।

इस अधिनियम में प्रावधान किया गया है कि बेकार या काम नहीं आने वाली बोरवेल और नलकूपों को आगामी 3 माह के अंदर भूमि स्वामी को बंद करना होगा। जिले के सक्षम अधिकारी को नलकूप के क्षेत्र का निरीक्षण करने और दुर्घटना रोकने के उपाय करने के अधिकारी होंगे।

Advertisment

आप भी करें शिकायत और पाएं इनाम

इस विधेयक में बताया गया है कि जिला के अधिकारी ऐसे खुले बोरवेल या नलकूप के संबंध में या तो खुद ही संज्ञान ले सकेगें या किसी व्यक्ति द्वारा शिकायत करने पर उस पर कार्रवाई सकेगें।

किसी व्‍यक्ति द्वारा की गई शिकायत सही पाए जाने पर शिकायतकर्ता को इनाम भी दिया जाएगा।

भूमि स्वामी यदि बोरवेल को बंद नहीं करतें हैं तो उसको बंद करने पर आने वाला खर्च भूमि स्वामी से ही वसूला जाएगा।

Advertisment

इसके साथ ही यदि बोरवेल में कोई दुर्घटना होती है तो जमीन का मालिक और बोरवेल खनन करने वाली कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

बोरवेल खुला छोड़ने पर मिलेगा नोटिस

इस विधेयक में प्रावधान किया गया है कि बोरवेल को खुला छोड़ने पर सबसे पहले संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी किया जाएगा।

पहली बार अपराध के लिए 10 हजार रुपए का जुर्माना और इसके बाद भी अपराध करने पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।

Advertisment

यदि बोरवेल में कोई घटना होती है तो बचाओ कार्य में आने वाले खर्च की राशि संबंधित जमीन के मालिक और संबंधित कंपनी से वसूली जाएगी।

प्रदेश में हो चुकी है कई घटनाएं

मध्‍य प्रदेश में बच्‍चों की बोरवेल में गिरने की घटनाएं सामने आती रहती है। कुछ समय पहले अप्रैल के महीने में एक 6 साल का रीवा मयंक बोरवेल में गिर गया था।

इसी तरह की तमाम घटनाएं प्रदेश में अक्‍सर होती रहती हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस नए कानून के आ जाने के बाद इन घटनाओं पर रोक लगेगी।

Advertisment

य‍ह भी पढ़ें- Monsoon Update 2024: मौसम विभाग की चारधाम यात्रियों के लिए सलाह, नदियां उफान पर; पहाड़ों पर बढ़ा लैंड स्लाइड का खतरा

Advertisment
चैनल से जुड़ें