Advertisment

MP Nashaamukti Abhiyaan: सीएम शिवराज ने लिया बड़ा फैसला, चलाया जाएगा पूरे प्रदेश में नशामुक्ति अभियान, जानें खबर

गांधी जयंती 2 अक्टूबर के मौके पर पूरे प्रदेश में नशामुक्ति अभियान चलाया जाएगा। जिसे लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल से राज्य स्तरीय अभियान का शुभारंभ करेंगे, जिसमें विभिन्न जिलों से छात्र-छात्राएँ और नाग‍रिक ऑनलाइन जुड़ेंगे।

author-image
Bansal News
MP Nashaamukti Abhiyaan: सीएम शिवराज ने लिया बड़ा फैसला, चलाया जाएगा पूरे प्रदेश में नशामुक्ति अभियान, जानें खबर

मध्यप्रदेश MP Nashaamukti Abhiyaan इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर आने वाले गांधी जयंती 2 अक्टूबर के मौके पर पूरे प्रदेश में नशामुक्ति अभियान चलाया जाएगा। जिसे लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल से राज्य स्तरीय अभियान का शुभारंभ करेंगे, जिसमें विभिन्न जिलों से छात्र-छात्राएँ और नाग‍रिक ऑनलाइन जुड़ेंगे। बताया जा रहा है कि, कार्यक्रम के दौरान जिला स्तर पर कलेक्टर द्वारा कार्यक्रम में शपथ दिलाई जाएगी।

Advertisment

जानें अभियान में क्या होगा कार्यक्रम

आपको बताते चलें कि, इस अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएँ, गतिविधियाँ, कार्यक्रम आदि किये जायेंगे। इनमें वॉल पेंटिंग, रंगोली आदि प्रतियोगिताएँ, मेरेथॉन, दौड़, नुक्कड़ नाटक, नशामुक्ति के लिए रैलियाँ, मानव श्रंखला का निर्माण, कॉलेजों में विषय विशेषज्ञों के व्याख्यान होंगे। बताया यह भी जा रहा है कि, कार्यक्रम में नशे और शराब की आदतों से मुक्ति पा चुके लोग अपने प्रेरणादायी अनुभव भी साझा करेंगे।

जानें कौन-कौन लेगे हिस्सा

आपको बताते चलें कि, अभियान के संचालन के लिये प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समिति का गठन किया गया है। जिला और अनुभाग स्तरीय समितियों का गठन किया जा रहा है। अभियान में सभी विभागों, सामाजिक संगठन, स्वयं सेवी एवं अशासकीय संस्थाएँ, धर्मगुरू समेत कई नशामुक्ति एनजीओ भी शामिल होगा।

vyasan VIDISHA sharab chudane ke upay shahgarh samachar india news Samachar pradeep mishra ji nasha chudane ke upay nashamukti nasha mukti kendra me kya karte hain nasha mukti kendra me kya hota hai nasha mukti kendra me kaise rakhte hain nasha mukti kendra nasha mukti abhiyan kisne chalaya nasha mukti abhiyan in hindi nasha mukti abhiyan bhashan nasha mukti abhiyan nasha mukti nasha chudane ke upay pradeep mishra ji nasha khimlasa begamganj
Advertisment
चैनल से जुड़ें