Advertisment

MP News: मध्यप्रदेश के 7000 किसानों की सम्मान निधि रुकेगी, 604 किसानों पर FIR, जानें सरकार ने क्यों लिया ये फैसला

MP Kisan Samman Nidhi: मध्यप्रदेश सरकार ने नरवाई जलाने वाले 7000 किसानों को सम्मान निधि और फसल पर मिलने वाला समर्थन मूल्य (MSP) न देने का फैसला किया है। इनमें से 604 पर FIR दर्ज, जुर्माना भी लगा।

author-image
BP Shrivastava
MP Kisan Samman Nidhi

MP Kisan Samman Nidhi

MP Kisan Samman Nidhi: मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के 7000 किसानों को सम्मान निधि और फसल पर मिलने वाला समर्थन मूल्य न देने का फैसला किया है। इसकी वजह इन किसानों द्वारा खेत में नरवाई जलाना बताया जा रहा है। साथ ही इनमें से 604 किसानों पर एफआईआर भी हो चुकी है और जुर्माना भी लगाया जा चुका है।

Advertisment

तैयारी सूची को लेकर विवाद भी शुरू

हालांकि, किसानों की तैयार की गई यह सूची विवादित है। नरवाई जलाने के मामले में सबसे ज्यादा घटनाएं नर्मदापुरम जिले में (5774) दर्ज की गई हैं, लेकिन वहां केवल 42 किसानों के नाम कार्रवाई में शामिल हैं, जिनमें से सिर्फ 8 पर एफआईआर दर्ज हुई है। विदिशा में 1040, इंदौर में 837, गुना में 725, रायसेन में 620, सिवनी में 395, खंडवा में 281, उज्जैन में 211, छिंदवाड़ा में 210 और सतना में 208 किसान सूचीबद्ध हैं। कुल 52 जिलों की सूची में 23 जिलों के कोई किसान शामिल नहीं हैं।

संचालक कृषि अभियान्त्रिकी पीएस श्याम के मुताबिक, जिला प्रशासन जुर्माना कार्रवाई के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगा। हम किसानों को नरवाई नष्ट करने के लिए सब्सिडी पर मशीनें मुहैया करवा रहे हैं। सम्मान निधि और समर्थन मूल्य को रोकने का फैसला संचालनालय स्तर पर लिया जाएगा।

रायसेन में सबसे अधिक जुर्माना, गुना दूसरे नंबर पर

क्रमांकजिलावसूला गया जुर्माना (रु.)
1विदिशा₹16,00,000
2रायसेन₹21,71,000
3भोपाल₹5,77,000
4शाजापुर₹16,00,000
5इंदौर₹18,00,000
6खंडवा₹12,50,000
7सिवनी₹20,00,000
8सतना₹10,00,000
कुल₹2,20,00,000
Advertisment

राजस्व विभाग ने प्रदेश भर में 7000 किसानों पर 2.28 करोड़ रुपए का जुर्माना है। इसमें से 2.2 करोड़ रुपए वसूले गए।

केंद्र से मंजूरी लेनी होगी

राज्य सरकार को नरवाई जलाने वाले किसानों को सम्मान निधि से वंचित करने के लिए केंद्र की सहमति भी लेनी होगी। सम्मान निधि में 10 हजार बताते हैं किसानों की सूची राजस्व विभाग की कार्रवाई के आधार पर तैयार हो चुकी है।

ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
Advertisment

MP CM Action Against IPS: कटनी, दतिया के एसपी और आईजी-डीआईजी चंबल रेंज हटाए गए, 10 आईपीएस के ट्रांसफर

MP CM Action Against IPS

MP CM Action Against IPS: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार, 1 मई को बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें कटनी और दतिया के पुलिस अधीक्षक के साथ चंबल रेंज के आईजी और डीआईजी को हटाए जाने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इन सभी बड़े अधिकारियों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

stubble burning is a crime Samman Nidhi stopped narwai burning punishment in MP MP Kisan Samman Nidhi MP government action on stubble burning MP farmers MSP ban Madhya Pradesh farmers stubble burning FIR against farmers fine on MP farmers Agriculture Department MP 7000 farmers will not get help
Advertisment
चैनल से जुड़ें