Advertisment

MP में नरवाई जलाने पर कार्रवाई: दिग्विजय सिंह ने CM मोहन को लिखा पत्र, कहा-जुर्माना वसूली के बजाय किसानों को जागरूक करें

MP Narwai Burning Fine: मध्य प्रदेश में नरवाई जलाने के मामले में किसानों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने सीएम मोहन यादव को पत्र लिखकर किसानों को दंडित करने की बजाय जागरूक करने की मांग की है

author-image
Vikram Jain
MP में नरवाई जलाने पर कार्रवाई: दिग्विजय सिंह ने CM मोहन को लिखा पत्र, कहा-जुर्माना वसूली के बजाय किसानों को जागरूक करें

हाइलाइट्स

  • एमपी में नरवाई जलाने पर किसानों के खिलाफ कार्रवाई
  • पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सीएम मोहन को लिखा पत्र
  • जुर्माने के बजाय किसानों को जागरूक करने की अपील
Advertisment

MP Narwai Burning Fine: मध्य प्रदेश में इस साल नरवाई जलाने के मामलों में तेजी आई है। अब तक 33,000 से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। इसको लेकर सरकार भी एक्शन में है, किसानों पर जुर्माना और एफआईआर की कार्रवाई की जा रही है, सरकार की इस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कांग्रेस से राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने किसानों के पक्ष में आवाज उठाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर किसानों को दंडित करने की जगह जागरूक करने की अपील की है।

दिग्विजय सिंह की मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

मध्य प्रदेश में फसल कटाई के बाद खेतों में बची नरवाई (फसल अवशेष) जलाने के मामलों में इस साल तेजी देखी गई है। अब तक 33 हजार से अधिक किसानों पर कार्रवाई की जा चुकी है। इस मामले में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर किसानों के प्रति सहानुभूति और जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जुर्माना वसूली की कार्रवाई के बजाय किसानों को जागरूक किया जाए।

दिग्विजय सिंह ने कार्रवाई पर उठाए सवाल

दिग्विजय सिंह ने अपने पत्र में विदिशा के विशनपुर गांव के किसान मनोज का भी जिक्र किया है, जिस पर तहसीलदार ने नरवाई जलाने के लिए मामले में 10 हजार रुपए का अर्थदंड लगाने का नोटिस दिया है। किसान मनोज का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि बिना जांच, केवल सैटेलाइट इमेज के आधार पर किसानों को नोटिस थमाए जा रहे हैं। किसानों कहते हैं कि वे अपने खेतों में नरवाई नहीं जला रहे हैं, नरवाई में आग अन्य कारणों से लगी है, फिर भी उन्हें नोटिस दिए गए हैं। उन्होंने इसे अन्यायपूर्ण बताया।

Advertisment

publive-image

किसानों को दोषी ठहराना सही नहीं

दिग्विजय सिंह का कहना है कि कई बार गर्मी में सूखी नरवाई में खुद आग लग जाती है। ऐसी स्थिति में किसानों को दोषी ठहराना सही नहीं है। सरकार को जुर्माना वसूली की जगह किसानों को जागरूक करने पर फोकस करना चाहिए। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि नरवाई जलाने वाले किसानों पर कार्रवाई और जुर्माने का आदेश वापस लिया जाए और किसानों के लिए जागरूकता अभियान चलाने के किए निर्देश दिए जाएं।

ये खबर भी पढ़ें... दूल्हा-दुल्हन का खतरनाक स्टंट: रील के चक्कर में उड़ाई ट्रैफिक नियमों की धज्जियां, अब पुलिस ने लिया एक्शन, लगाया जुर्माना

विदिशा में नरवाई जलाने वाले किसानों पर FIR

विदिशा जिले में नरवाई जलाने के 722 मामलों में 26.46 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इनमें से 9 किसानों पर एफआईआर भी दर्ज की गई है। दो सप्ताह पहले जारी आंकड़ों के मुताबिक जिले के सिरोंज, पठारी, विदिशा नगर, कुरवाई और अन्य तहसीलों में कार्रवाई की गई है। सबसे ज्यादा जुर्माना सिरोंज में 208 केस में किसानों पर 6 लाख 58 हजार 500 रुपए का जुर्माना लगाया गया। वहीं पठारी में 116 मामले सामने आए हैं, जिसके तहत 6 लाख 90 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माने की राशि किसान की जमीन के रकबे के आधार पर तय की जाती है।

Advertisment

चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना जानलेवा, फोन पर बात करते समय हुआ ब्लास्ट, 14 साल की लड़की की मौत

publive-image

Indore Mobile Blast: आज के समय में मोबाइल फोन हर किसी की जरूरत बन गया है, लेकिन इसके इस्तेमाल में जरा सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक ऐसा ही हादसा हुआ है, जिसमें मोबाइल चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट हो गया और 14 साल की किशोरी की मौत हो गई। किशोरी को गंभीर रूप से झुलसी हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Narwai Fire Issue MP Narwai Burning MP Farmers Fine MP Agriculture Dispute Former CM Digvijay Singh FIR on Farmers MP Digvijay Singh wrote letter CM Mohan yadav Digvijay Singh Farmer Support Crop Residue Penalty CM Mohan Yadav
Advertisment
चैनल से जुड़ें