Advertisment

MP Nagriya Nikay Chunav: 46 नगरीय निकायों में मतदान जारी, यहां पढ़ें अपडेट

भोपाल। मध्य प्रदेश के 18 जिलों में 46 स्थानीय निकायों के लिए मंगलवार की सबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। MP Nagriya Nikay Chunav live: Voting continues in 46 urban bodies, read updates here

author-image
Bansal News
MP Nagriya Nikay Chunav: 46 नगरीय निकायों में मतदान जारी, यहां पढ़ें अपडेट

भोपाल। मध्य प्रदेश के 18 जिलों में 46 स्थानीय निकायों के लिए मंगलवार की सबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। इस चुनाव में कुल 3,397 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी हुई है। शाम पांच बजे तक मतदान होगा। मध्य प्रदेश चुनाव आयोग (एसईसी) के सचिव राकेश सिंह ने कहा कि 17 नगर पालिका और 29 नगर परिषद सहित कुल 46 नगरीय निकायों में चुनाव के लिए 3,397 उम्मीदवार मैदान में हैं और कुल 8.42 लाख मतदाता इस चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बता दें कि अब तक सागर जिले की गढ़ाकोटा नगर पालिका में 43.24 %, कर्रापुर में 46.56% प्रतिशत व खुरई नगर पालिका में 15.65% मतदान हो चुका है।

Advertisment

 सभी तैयारियां हैं

राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने मतदाताओं से आग्रह किया है कि निर्भय होकर अपने मताधिकार का उपयोग करें। उन्होंने कहा है कि 18 जिलों के 46 नगरीय निकायों में शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी तैयारियां हैं। सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध हैं। मतदान दल सभी मतदान केन्द्रों में पहुंच गए हैं। मतदान सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा। मतगणना 30 सितम्बर को सुबह 9 बजे से होगी। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग राकेश सिंह ने बताया है कि कुल 25 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इनमें से नगरीय निकाय खुरई में 21 और बम्हनीबंजर, बैहर, महेश्वर और थांदला में एक-एक पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

यहां होना है मतदान

सिंह ने जानकारी दी है कि सागर जिले की नगर परिषद कर्रापुर, नगरपालिका परिषद खुरई, गढ़ाकोटा, सिंगरौली की नगर परिषद सरई, बरगवाँ, शहडोल की नगर परिषद बुढ़ार, जयसिंह नगर, नगरपालिका परिषद शहडोल, अनूपपुर की नगर परिषद बरगवाँ (अमलाई), नगरपालिका परिषद कोतमा, बिजुरी, उमरिया की नगरपालिका परिषद पाली, डिण्डोरी की नगर परिषद डिण्डोरी, शहपुरा, मण्डला की नगर परिषद बम्हनीबंजर, बिछिया, निवास, नगरपालिका परिषद मण्डला, नैनपुर, बालाघाट की नगर परिषद बैहर, नगरपालिका परिषद मलाजखण्ड, सिवनी की नगर परिषद लखनादौन, छिंदवाड़ा की नगर परिषद मोहगाँव हवेली, हर्रई, नगरपालिका परिषद पांढुर्ना, सौंसर, दमुआ, जुन्नारदेव, बैतूल की नगर परिषद चिचोली, आठनेर, नगरपालिका परिषद सारणी, रायसेन की नगर परिषद देवरी, खण्डवा की नगर परिषद छनेरा, पुनासा, बुरहानपुर की नगरपालिका परिषद नेपानगर, खरगोन की नगर परिषद मण्डलेश्वर, महेश्वर, भीकनगाँव, अलीराजपुर की नगर परिषद चन्द्रशेखर आजाद नगर, जोबट, नगरपालिका परिषद अलीराजपुर, झाबुआ की नगर परिषद थांदला, पेटलावद, रानापुर, नगरपालिका परिषद झाबुआ और रतलाम जिले की नगर परिषद सैलाना में मतदान होगा।

कुल मतदाता 8 लाख 42 हजार 515

सिंह ने बताया है कि 17 नगरपालिका और 29 नगर परिषद में आम निर्वाचन होना है। इनमें से 6 नव-गठित नगर परिषद हैं। कुल वार्डों की संख्या 814, मतदान केन्द्रों की संख्या 1212 और मतदाता 8 लाख 42 हजार 515 हैं। इनमें से 4 लाख 25 हजार 370 पुरूष, 4 लाख 17 हजार 79 महिला एवं 66 अन्य मतदाता हैं।

Advertisment
nikay chunav mp nikay chunav nagriya nikay chunav 2022 nagriya nikay chunav Nagar Nikay Chunav MP mp nikay chunav result live mp nikay chunav result 2022 mp nikay chunav news mp nikay chunav latest news mp nikay chunav 2022 result mp nikay chunav 2022 mp nikay chunav mp nagariya nikay chunav result 2022 mp nagariya nikay chunav mp nagar nikay chunav madhya pradesh nikay chunav result madhya pradesh nikay chunav 2022 madhya pradesh nikay chunav
Advertisment
चैनल से जुड़ें