Advertisment

MP Nagriya Nikay Chunav 2021 : जनता नहीं पार्षद करेंगे महापौर और अध्यक्ष का चुनाव, आयुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

मध्य प्रदेश में जल्द ही नगरीय निकाय के mp nagriya nikay chunav 2021 चुनाव हो सकते है। बताया जा रहा है कि इस बार महापौर और अध्यक्ष के चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से होंगे। शिवराज सरकार ने राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर कहा है

author-image
Bansal News
MP Nagriya Nikay Chunav 2021 : जनता नहीं पार्षद करेंगे महापौर और अध्यक्ष का चुनाव, आयुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में जल्द ही नगरीय निकाय के mp nagriya nikay chunav 2021 चुनाव हो सकते है। बताया जा रहा है कि इस बार महापौर और अध्यक्ष के चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से होंगे। शिवराज सरकार ने राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर कहा है कि नगरीय निकायों के चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से ही कराएं। यानी नगर निगमों में महापौर और नगर पालिकाओं के अध्यक्षों को पार्षद चुनेंगे।

Advertisment

प्रत्येक कार्य समय पर करें
राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने कहा कि नगरीय निकाय आम निर्वाचन की तैयारी समय-सीमा में पूरी करें। निर्वाचन से संबंधित जो कार्यवाही शेष है, उसकी सूची बनायें और प्रत्येक कार्य समय पर करें। तैयारी पूरी होते ही आम निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जायेगी।

पंचायत से पहले होंगे निकाय चुनाव 
राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव से पहले नगरीय निकाय चुनाव कराए जाएंगे. लेकिन इसके लिए प्रभावी वैक्सीनेशन होना बहुत जरूरी है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में जैसे ही वैक्सीनेशन प्रभावी तरीके से हो जाएगा तो प्रदेश में निकाय चुनाव आयोजित कराए जाएंगे.

Advertisment

निर्वाचन करवाये जायेंगे
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण और वैक्सीनेशन की स्थिति के मद्देनजर वर्तमान में आम निर्वाचन करवाया जाना संभव है। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण पहले से ही आम निर्वाचन बहुत लेट हो चुके हैं। सिंह ने कहा कि पहले नगरीय निकायों के निर्वाचन करवाये जायेंगे।

कार्यों की समीक्षा की
आयुक्त ने प्रत्येक सेक्शन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नई अमिट स्याही क्रय करने के आदेश जल्द जारी करें। नगरीय निकायों में बनने वाले स्ट्राँग रूम में सीसीटीव्ही कैमरे लगवाने की व्यवस्था करें। कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन हर स्तर पर किया जाए।

347 नगरीय निकायों में होगा चुनाव
बैठक में जानकारी दी कि प्रदेश में कुल 407 नगरीय निकाय हैं। इनमें से 347 में आम निर्वाचन कराये जाना है। दो चरण में मतदान होगा। प्रथम चरण में 155 और दूसरे चरण में 192 नगरीय निकायों में मतदान कराया जायेगा। महापौर/अध्यक्ष का निर्वाचन अप्रत्यक्ष प्रणाली से होगा। इन 347 नगरीय निकायों में सभी 16 नगर निगम शामिल हैं।

Advertisment

19 हजार 955 मतदान केन्द्र बनाये गए हैं
कुल 19 हजार 955 मतदान केन्द्र बनाये गए हैं। कुल अभी 60 नगरीय निकायों का कार्यकाल बाकी है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 3 मार्च 2021 को हो चुका है। नगरीय निकायों में मतदान ई.व्ही.एम. से कराये जायेंगे।

पंचायत आम निर्वाचन 3 चरण में करवाये जायेंगे
पंचायत आम निर्वाचन 3 चरण में करवाये जायेंगे। त्रि-स्तरीय पंचायतों में पंच के 3 लाख 77 हजार 551, सरपंच के 23 हजार 912, जनपद पंचायत सदस्य के 6 हजार 833, जिला पंचायत सदस्य के 904, उप सरपंच के 23 हजार 912, जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के 313 और जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के 52 पदों का निर्वाचन कराया जायेगा। बैठक में सचिव राज्य निर्वाचन आयोग दुर्ग विजय सिंह, उप सचिव अरूण परमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

MP Breaking News bhopal madhya pradesh news mp panchayat election Panchayat Election in MP MP Election Commission MP nagriya nikay chunav MP Nagriya Nikay Chunav 2021 MADHYA PRADESH HINDI NEWS Basant Pratap Singh madhya pradesh local elections Madhya Pradesh State Election Commission MP Local Body and Panchayat Elections MP Local Body Elections MP municipal MP Nagriya Nikay Chunav 2021 news MP State Election Commission mp urban body elections Preparations for civic elections Urban Body Election urban body elections mp
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें