Advertisment

MP Nagar Nikay Chunav 2023 Live Update: दोपहर तीन बजे तक राघौगढ़ में 65 प्रतिशत मतदान, शाम 5 बजे तक चलेगी वोटिंग

यहां पर मतदान की अपडेट देते चले तो, गुना में दोपहर तीन बजे तक 65 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

author-image
Bansal News
MP Nagar Nikay Chunav 2023 Live Update: दोपहर तीन बजे तक राघौगढ़ में 65 प्रतिशत मतदान, शाम 5 बजे तक चलेगी वोटिंग

मध्य प्रदेश।MP Nagar Nikay Chunav 2023 Live Update इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर आज सुबह 7 बजे से 19 नगरीय निकायों में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसे लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मतदान करने की अपील की है। यहां पर मतदान की अपडेट देते चले तो, गुना में दोपहर तीन बजे तक 65 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

Advertisment

जानें कहां कितने प्रतिशत मतदान

धार जिले की 9 नगरीय निकायों के लिए सुबह 7 बजे से लेकर 1 बजे तक कुल चार घंटों में अब तक 1 लाख 25 हजार 531 लोगों ने अपने मतों का उपयोग कर लिया है। सबसे अधिक मतदान ओद्योगिक नगरी पीथमपुर में 36 हजार 146 लोग वोट कर चुके हैं। कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार धार नगर में 40.30 प्रतिशत, पीथमपुर में 38.78 प्रतिशत, मनावर में 47.61 प्रतिषत, धामनोद में 44.50 प्रतिशत, धरमपुरी में 50.49 प्रतिशत, कुक्षी में 49.02 प्रतिशत, डही में 53.03 प्रतिशत, राजगढ़ में 50.65 प्रतिशत, सरदारपुर में 53.67 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिले का औसत मतदान 43.13 प्रतिशत रहा है। गुना में दोपहर तीन बजे तक 65 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

11 बजे तक इतनी हुई वोटिंग

आपको बताते चलें कि, 9 नगरीय निकायों में सुबह 7 बजे से लेकर 11 बजे तक कुल चार घंटों में अब तक 85 हजार 270 लोगों ने मतदान किया है।

जानिए कहा कितने पड़े वोट

आपको बताते चलें कि, सुबह से शुरू हुए मतदान की प्रक्रिया में धार नगर में 24.93 प्रतिशत, पीथमपुर में 29.43 प्रतिशत, मनावर में 31.09 प्रतिशत, धामनोद में 30.21 प्रतिशत, धरमपुरी में 35.44 प्रतिशत, कुक्षी में 31.77 प्रतिषत, डही में 34.45 प्रतिशत, राजगढ़ में 34.10 प्रतिशत, सरदारपुर में 35.25 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिले का औसत मतदान 29.34 प्रतिशत रहा है। बता दें कि, 5 जिलों के इन 19 नगरीय निकायों के 343 वार्डों में पार्षद चुनने के लिए 5 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Advertisment

इन नगरीय निकायों पर चुनाव

आपको बताते चलें कि, प्रदेश के 6 जिलों के 19 निकायों के लिए वोटिंग जारी है। इनमे गुना जिले की राघौगढ़ नगरपालिका, बड़वानी जिले की बड़वानी और सेंधवा, धार जिले की धार, पीथमपुर और मनावर नगरपालिका शामिल है तो वहीं पर इसके अलावा नगर परिषदों में अनूपपुर की जैतहरी, खंडवा की ओंकारेश्वर, बड़वानी की पानसेमल, खेतिया, पलसूद, राजपुर और अंजड़, धार जिले की धरमपुरी, धामनोद, कुक्षी, राजगढ़, सरदारपुर और डही में वोटिंग की प्रक्रिया चल रही है।

सीएम चौहान ने की अपील

आपको बताते चलें कि, इस मतदान को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 19 नगर निकायों में आज मतदान है. लोकतंत्र में मतदान करना हमारा पवित्र कर्तव्य है. कृपया करके सभी कार्यों को छोड़कर मतदान कीजिए ताकि लोकतंत्र विजयी हो सके।

Advertisment

30 दिसंबर से नामांकन किए थे दाखिल

इन नगरीय निकायों के आम निर्वाचन के लिए 30 दिसंबर से नामांकन दाखिल कराए गए थे। 6 जनवरी तक नामांकन जमा हुए। 9 जनवरी तक नाम वापसी हुई। इसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम संख्या सामने आई। 20 जनवरी यानी शुक्रवार को मतदान के बाद 23 जनवरी को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

गुरूवार शाम को मतदान दल हुए रवाना

इससे पहले गुरुवार को सभी निकायों में मतदान दलों को रवाना किया गया। शासन ने वोटिंग के लिए इन सभी जगह सामान्य अवकाश घोषित किए हैं। इस मर्तबा भाजपा व कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के अलावा पार्टी से रुठे हुए नेता निर्दलीय के रुप में मैदान में है। गत दिनों भाजपा ने जहां 48 नेताओं को पार्टी से निष्कासित भी कर दिया था, इसके बाद भी निर्दलीय दोनों प्रमुख पार्टियों को कड़ी टक्कर धार शहर में दे रहे है। जिले के 2 लाख 90 हजार मतदाता अपने मतों का उपयोग करने के लिए पूरे दिन में बूथों पर पहुंचेंगे।

पढ़े ये खबर भी

दिग्गी राजा के गढ़ में सबकी नजर

आपको बताते चलें कि, गुना जिले की राघौगढ़ नगरपालिका के लिए भी मतदान किया जा रहा है। यह पूर्व CM दिग्विजय सिंह का गढ़ है। जहां पर इस बार भाजपा ने यहां बहुत मेहनत की है। भाजपा यहां 15 से ज्यादा वार्ड जीतने का दावा कर रही है। उधर, कांग्रेस ने 24 में से 24 वार्ड जीतने का दावा किया है। यहां के 24 वार्डों में 63 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं। कुल 73 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 45 हजार वोटर 73 प्रत्याशियों के भाग्य तय करेंगे।

Advertisment

mp nikay chunav nagar nikay chunav nikay chunav nikay chunav news mp nagariya nikay chunav madhya pradesh nikay chunav madhya pradesh nikay chunav 2022 mp nagariya nikay chunav result 2022 mp nikay chunav 2022 mp nikay chunav 2022 result mp nikay chunav result mp nikay chunav result 2022 Nagar Nikay Chunav MP nikay chunav mp madhya pradesh nikay chunav result mp nikay chunav result live UP Nagar Nikay Chunav 2022 madhya pradesh nagar nigam chunav
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें