Advertisment

MP Krishi News: किसानों के लिए खुशखबरी, चना, मसूर और सरसों की होगी MSP पर खरीदी, इस तारीख तक कराएं रजिस्ट्रेशन

MP Krishi News: किसानों के लिए खुशखबरी, चना, मसूर और सरसों की होगी MSP पर खरीदी Mp msp 2025 rate chana masoor sarson kisan Krishi news zkv

author-image
Kushagra valuskar
MP Krishi News: किसानों के लिए खुशखबरी, चना, मसूर और सरसों की होगी MSP पर खरीदी, इस तारीख तक कराएं रजिस्ट्रेशन
हाइलाइट्स
  • किसानों से खरीदा जाएगा 20 लाख टन चना और मसूर।
  • 31 मई तक राज्य सहकारी विपणन संघ उपार्जन करेगा।
  • 4.63 लाख किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
Advertisment

MP Krishi News: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब गेहूं और धान के साथ-साथ चना, मसूर और सरसों की भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाएगी। भारत सरकार ने इसके लिए 20 लाख टन उपज खरीदने का लक्ष्य तय किया है। खास बात यह है कि इस बार प्रदेश में खरीदी की जिम्मेदारी केवल राज्य सहकारी विपणन संघ (Markfed) को सौंपी गई है।

31 मई तक चलेगी MSP पर खरीदी

चना, मसूर और सरसों की खरीद 31 मई 2025 तक की जाएगी। इसके लिए अब तक 4.63 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है।

इतने टन खरीदी का रखा गया लक्ष्य

विपणन संघ के प्रबंध संचालक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने प्रदेश के लिए निम्न लक्ष्य तय किए हैं।

Advertisment

चना- 7,28,478 टन
मसूर- 7,79,000 टन
सरसों- 4,95,338 टन

publive-image

किसानों का पंजीयन- उपजवार आंकड़े

चना बेचने के लिए- 2,06,509 किसान
मसूर के लिए- 1,50,035 किसान
सरसों के लिए- 1,06,883 किसान

खरीदी केंद्रों की स्थिति

कुल बनाए गए खरीदी केंद्र- 733
अब तक प्रारंभ केंद्र- 157

अब तक खरीदी गई उपज

चना- 4,490 टन
मसूर- 1,650 टन
सरसों- 1,939 टन

किसानों को अब तक 62.56 लाख का भुगतान किया जा चुका है।

समर्थन मूल्य की दरें (रुपये प्रति क्विंटल)

उपजसमर्थन मूल्य
चना5,650 रुपये
मसूर6,700 रुपये
सरसों5,950 रुपये

किसानों के लिए सलाह

अगर आपने अब तक पंजीयन नहीं कराया है तो जल्द से जल्द पास के लोक सेवा केंद्र या सहकारी संस्था में जाकर पंजीयन कराएं और MSP का लाभ उठाएं। खरीदी केंद्रों पर उपज लेकर जाने से पहले SMS जरूर चेक करें।

यह भी पढ़ें-

किसानों के लिए जरूरी खबर: MP में गेहूं खरीदी पर बड़ा अपडेट, केंद्रों पर ये व्यवस्था नहीं तो होगा एक्शन, तारीख भी बढ़ी

Advertisment

मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किसानों से आग्रह किया है कि वे गेहूं की बिक्री के लिए 31 मार्च तक पंजीयन करा लें। गेहूं की खरीदी उपार्जन केंद्रों में 5 मई तक की जाएगी। अब तक 10 लाख 20 हजार 224 किसानों ने पंजीयन कराया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

अगर आपको खबर अच्छी लगी है तो इसे शेयर करें और हमें Facebook, WhatsApp, Instagram पर फॉलो करें।
mp krishi news madhya pradesh kisan mp msp 2025 msp 2025 mp kisan yojana Sarson MSP rates MP MP farmer registration MSP
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें