Advertisment

Pulse Polio Campaign: सबसे पहले पोलियो दवा पिलाने वाली महिलाओं को मिलेंगे 10-10 हजार, मुरैना में कृषि मंत्री ने की घोषणा

मध्यप्रदेश के 18 जिलों में एक साथ तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हो चुकी है। मुरैना में कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने ऐलान किया है कि जिले में जो महिलाएं सबसे पहले बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाएंगी, उन 10 महिलाओं को 10 हजार की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

author-image
Vikram Jain
Pulse Polio Campaign: सबसे पहले पोलियो दवा पिलाने वाली महिलाओं को मिलेंगे 10-10 हजार, मुरैना में कृषि मंत्री ने की घोषणा

हाइलाइट्स

  • एमपी में 3 दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत।
  • मुरैना में कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने की बड़ी घोषणा।
  • 12 से 14 अक्टूबर 2025 तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान।
Advertisment

Madhya Pradesh Morena Pulse Polio Campaign: देश को पोलियो मुक्त बनाने के प्रयासों में एक और मजबूत कदम उठाते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने एक बार फिर ‘पल्स पोलियो अभियान’ की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को मध्य प्रदेश के 18 जिलों के लिए 3 दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। पोलियो अभियान 12, 13 और 14 अक्टूबर तक चलेगा। मुरैना जिले में इस अभियान को लेकर जबरदस्त तैयारियां की गई हैं, और सरकारी अधिकारियों के सेवाभाव ने जनता का दिल जीत लिया है।

मुरैना में कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि जिले में सबसे पहले बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाने वाली 10 महिलाओं को 10-10 हजार की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। पोलियो अभियान की शुरुआत मुरैना जिला कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने एक बूथ पर नवजात शिशुओं को पोलियो की खुराक पिलाकर की। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने भी पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

मुरैना में पोलियो अभियान की शुरुआत

तीन चलने वाले इस अभियान के लिए मुरैना जिला प्रशासन ने खास तैयारियां की है। जिले में 0 से 5 वर्ष तक के 3.17 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए जिले में कुल 2,422 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। यह पोलियो अभियान 12, 13 और 14 अक्टूबर तक चलेगा।

Advertisment

सीएमएचओ पद्मेश उपाध्याय के अनुसार, अभियान के लिए 4.05 लाख पोलियो वैक्सीन की डोज उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे लक्ष्य पूरा किया जा सके। अभियान की पहली ही दोपहर तक करीब 1.03 लाख बच्चों को दवा पिलाई जा चुकी है। यह अभियान स्टेट नेशनल इमानइजेक्शन (SNID) के तत्वाधान में अभी 14 जिलों में चलाया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें...MP कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड: जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों से मिले पूर्व CM कमलनाथ, बोले- इसके लिए सरकार जिम्मेदार

10 महिलाओं को मिलेगा पुरस्कार

रविवार को अभियान की शुरूआत करते हुए कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने ऐलान किया है कि मुरैना जिले में जो महिलाएं सबसे पहले बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाएंगी, उन 10 महिलाओं को ₹10,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं मंत्री को घोषणा को लेकर सवाल उठने लगे हैं कि 10 महिलाओं के नाम कैसे तय होंगे।

Advertisment

कलेक्टर की सादगी ने जीता दिल

पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत के बाद जिला कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने मुरैना जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। यह दौरा उनके नवीन पदस्थापन के बाद अस्पताल का पहला निरीक्षण था। उन्होंने मरीजों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं और अस्पताल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एक दिल छू लेने वाला दृश्य तब सामने आया, जब मरीजों के लिए खाना ले जा रही ट्रॉली वहां से गुजरी। कलेक्टर ने बिना औपचारिकता के खुद पत्तल में भोजन परोसा और वहीं जमीन पर बैठकर सादगी से भोजन किया। जनता के बीच उनका यह सरल और मानवीय व्यवहार चर्चा का विषय बन गया है, जो सरकारी सेवाओं में एक सकारात्मक संदेश दे रहा है।

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
Advertisment
Women Incentive Polio Campaign women get ₹10 Pulse Polio Madhya Pradesh Pulse Polio Campaign October 2025 Pulse polio campaign begins in Morena Polio Vaccination Booths MP Polio Immunization Drive India Polio Drops Campaign 2025 MP Pulse Polio Campaign MP Health news Morena Polio Campaign awards women Morena Polio Campaign Morena Collector Lokesh Jangid CM Mohan Yadav Agriculture Minister Edal Singh Kansana 000 award
Advertisment
चैनल से जुड़ें