Advertisment

मप्र में‌ मूंग खरीद के लिए आंदोलन: मुख्यमंत्री से मिले किसान, मूंग के ज्यादा दाम के लिए सीएम ने दिलाया ये भरोसा

MP Moong kharidi Protest: मूंग खरीदी के मुद्दे को लेकर भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधि सीएम मोहन यादव से मिले। किसानों की मांगों का पत्र सौंपा।

author-image
BP Shrivastava
MP Moong kharidi Protest

MP Moong kharidi Protest

हाइलाइट्स

  • सीएम ने कहा-किसानों को मूंग का उचित दाम मिलेगा
  • मुख्यमंत्री ने कहा- व्यापारियों को बोली के लिए प्रेरित करेंगे
  • भारतीय किसान संघ का प्रतिनिधि मंडल सीएम से मिला
Advertisment

MP Moong kharidi Protest: मध्यप्रदेश में मूंग खरीदी के मुद्दे को लेकर भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधि मंगलवार, 10 जून को सीएम डॉ. मोहन यादव से मिले और किसानों की मांगों का पत्र सौंपा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, कृषि उपज मंडियों में पारदर्शी व्यवस्था बनाकर मूंग खरीदी की जाएगी। प्रदेश के बाहर से व्यापारियों को भी मूंग खरीदी के लिए सुविधाएं प्रदान की जाएंगी और प्रोत्साहित किया जाएगा। मंडियों में किसानों को मूंग विक्रय का उचित दाम मिल सके इसके लिए व्यापारियों को बोली लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

सीएम ने कहा-मूंग पर मंडी शुल्क में राहत दी जाएगी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सीएम निवास पर भारतीय किसान संघ मध्यप्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की और ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मूंग पर मंडी शुल्क में राहत दी जा सकती है या नहीं इसकी जांच की जाएगी। किसान उत्पादक संगठन (FPO) और आईटीसी को मूंग नीलामी में शामिल करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सीएम ने कहा, हमारा प्रयास यह है कि मंडियों में मूंग की मॉडल दरें बढ़कर लगभग 7500 रुपए प्रति क्विंटल हो जाएं। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से बाहर से आने वाले व्यापारियों को नये मंडी लायसेंस भी दिए जाएंगे।

'सरकार किसानों के साथ, खेती प्राथमिकता'

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है। खेती और किसानी राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। प्रदेश में कृषि आधारित उद्योग लगाने के लिए कोई कसर छोड़ी नहीं जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कपास उत्पादन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। गौ-शाला संचालित करने के लिए 20 रुपए से बढ़ाकर प्रति गाय 40 रुपए अनुदान राशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसान, फसल चक्र अपना कर उत्पादन में वृद्धि कर सकते हैं।

Advertisment

ये भी पढ़ें:  MP Bribe Case: उज्जैन में पंचायत सचिव घूस लेते गिरफ्तार, मुख्यमंत्री आवास की किश्त जारी करने मांग रहा था 10 हजार

प्रतिनिधिमंडल में ये थे शामिल

प्रतिनिधिमंडल में भारतीय किसान संघ, मध्यप्रदेश के अध्यक्ष कमल सिंह आंजना, चंद्रकात गौर और अन्य पदाधिकारी शामिल थे। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा उपस्थित थे।

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
Advertisment

MP Kisan Protest: सरकार से MSP पर फसलों की खरीदी की मांग, नहीं माने तो जिला मुख्यालयों पर करेंगे आंदोलन

Madhya Pradesh Bhartiya Kisan Sangh Urad Moong MSP Protest (1)

Madhya Pradesh Bhartiya Kisan Sangh Urad Moong MSP Protest: मध्यप्रदेश में 10 जून, मंगलवार को तहसील स्तर पर भारतीय किसान संघ सड़कों पर उतर आया। उड़द और मूंग सहित अन्य फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी की मांग की। भारतीय किसान संघ ने मध्यप्रदेश सरकार को चेताया हैं कि 6 दिन में मांगों को पूरा नहीं किया तो जिला मुख्यालयों पर आंदोलन किए जाएंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

MP Moong kharidi Protest MP Farmers met CM Bhartia Kishan Sangh MP Urad Moong kharidi MP
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें