Advertisment

MP Moong Kharidi 2025 Update: सरकार ने तय की मूंग खरीद की सीमा, MP के जिलों में किसानों से खरीद के लिए बना ये फार्मूला

Madhya Pradesh Moong Kharidi 2025 MSP Price Update: केंद्र सरकार की ओर से समर्थन मूल्य पर मध्यप्रदेश में मूंग खरीदी की लिमिट तय कर दी है। जिसके बाद राज्य सरकार ने भी किसानों से खरीद के लिए एक फार्मूला बनाया है।

author-image
sanjay warude
MP Moong Kharidi 2025 Update

MP Moong Kharidi 2025 Update

Madhya Pradesh Moong Kharidi 2025 MSP Price Update: केंद्र सरकार ने मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी की लिमिट तय कर दी है, जिसके बाद राज्य सरकार ने भी खरीद एक फार्मूला बना लिया है।

Advertisment

दरअसल, 7 जुलाई से प्रदेशभर के करीब 280 से ज्यादा केंद्रों पर मूंग की खरीदी शुरू हो चुकी हैं। इस बीच केंद्र सरकार ने मध्यप्रदेश को प्रदेशभर से 3.5 लाख टन तक मूंग खरीदी की मंजूरी जारी की। जिसके बाद मध्यप्रदेश सरकार ने भी प्रत्येक किसान से मूंग खरीद की लिमिट तय कर दी।

1 किसान से 100 क्विंटल मूंग

नए फार्मूले के अनुसार, राज्य सरकार अब हर किसान से 100 क्विंटल ही मूंग खरीदेगी। सरकार ने मूंग उत्पादन वाले जिलों की भी सीमा तय कर दी। यह लिमिट संबंधित जिले की उत्पादन क्षमता के हिसाब से तय की है। अब अधिक मूंग उत्पादन वाले जिले के किसानों में नाराजगी देखी जा रही हैं।

देखें जिलेवार मूंग खरीदी की लिमिट

जिलाखरीदी सीमा (क्विंटल/हेक्टेयर)
विदिशा10
खंडवा11
राजगढ़10.50
बुरहानपुर10.50
सागर7.80
दमोह10.25
छतरपुर6.40
मुरैना7
शिवपुरी7.90
खरगोन8.50
Advertisment

एमपी में 280 खरीदी केंद्र चालू

एमपी में कुल 400 खरीदी केंद्र हैं। इनमें से प्रदेशभर में 280 केंद्र चालू हैं। जहां मूंग खरीदी की जा रही। 120 केंद्र अब बंद पड़े हुए हैं। हालांकि अभी खरीदी में तेजी नहीं है।

खबर अपडेट की जा रही...

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें। 

MP बिजली कंपनियों में 30 हजार नए पदों पर भर्ती: नई भर्ती में संविदा-आउट सोर्स कर्मचारियों को ऐसे मिलेगी प्रथमिकता

Advertisment

MP Power Sector Job Vacancies 2025

Madhya Pradesh (MP) Power Sector Job Vacancies 2025 Update: मध्यप्रदेश की बिजली कंपनी में काम कर रहे उन अस्थायी कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है, जो लंबे समय से रेगुलर कर्मचारी के रूप में नौकरी की उम्मीद लेकर आए थे, सरकार के नए पदों पर सीधी भर्ती के निर्णय के बाद से अब उनकी उम्मीद पूरी होती नजर आ रही है। पूरी खबर पढ़ने क्लिक करें...

SupportPrice Samarthan mulya MPMungPurchase MP_Farmer MP news MP MSP Moong Kharidi 2025 MP Moong Kharidi 2025 Update MP Moong Kharidi 2025 Mung_Purchase mp kisan Moong Kharidi 2025 Madhya Pradesh Moong Kharidi 2025 MSP Price Update Madhya Pradesh Farmers KisanAndolan hindi news Agriculture_News
Advertisment
चैनल से जुड़ें