Advertisment

MP Monsoon: नौतपा से मिली राहत, जानें आपके जिले में कब होगी बारिश?

MP Monsoon: नौतपा खत्म हो चुके हैं। 25 मई से शुरू हुए नौतपा में गर्मी ने जमकर अपने तेवर दिखाए। अब आपको आने वाले मानसून के बारे में बताते हैं।

author-image
Ujjwal Rai
MP Monsoon: नौतपा से मिली राहत, जानें आपके जिले में कब होगी बारिश?

MP Monsoon: नौतपा खत्म हो चुके हैं। 25 मई से शुरू हुए नौतपा में गर्मी ने जमकर अपने तेवर दिखाए। इस दौरान लोगों को गर्मी की वजह से बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा। यही नहीं, इस बार की गर्मी जानलेवा भी साबित हुई। इस बार पूरे देशभर में गर्मी से कई लोगों की जान चली गई।

Advertisment

अब लोगों को मानसून का इंतजार है। मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश ने दस्तक दे दी है। लेकिन, अभी भी ऐसे कई जिले हैं जहां गर्मी से अभी तक राहत नहीं मिली है। हालांकि, मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक आगे आने वाले दिन राहत भरे हो सकते हैं।

मध्यप्रदेश में इस दिन दस्तक देगा मौनसून

प्रदेश में 15-20 जून के बीच मानसून की एंट्री हो सकती है। इसे लेकर बंसल न्यूज डिजिटल ने मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा से बात की। उन्होंने बताया कि 15 जून तक सामान्य बारिश होने की आशंका है।

वहीं, इसके बाद सामान्य से थोड़ी ज्यादा बारिश हो सकती है। हालांकि, उसके एक हफ्ते बाद फिर से बूंदाबांदी कम हो सकती है।

Advertisment

तापमान में होगी गिरावट

मौसम विभाग के मुताबिक जून के महीने में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

मध्य अरब सागर की तरफ बढ़ रहा मानसून

मौलम विभाग के मुताबिक अगले 2-3 दिनों में मध्य अरब भारत, कर्नाटक, रायलसीमा, तटीय, आंध्र-प्रदेश, पश्चिम मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थियां अनुकूल हैं।

publive-image

आज इन जिलों में बारिश के आसार

आज (3 जून) प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश होने के आसार हैं। इसमें नीमव, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, अगरमालवा, गुना, निवाड़ी, कटनी, जबलपुर, उमरिया, कटनी, शहडोल, डिंडोरी, अनूपपुर, सीधी, रीवा, मउगंज और सिंगरौली को छोड़कर सभी जिलों में बारिश की संभालना जताई गई है।

Advertisment

publive-image

4 जून को इन जिलों में हो सकती है बारिश

4 जून को ग्वालियर संभाग, जबलपुर संभाग के कई जिलों में बारिश की संभावना बताई जा रही है। इस दिन भी प्रदेश के कई जिलों मे बारिश हो सकती है।

publive-image

ये भी पढ़ें...Anant-Radhika 2nd Pre- Wedding: जानें कैसा रहा अनंत-राधिका का दूसरा प्री-वेडिंग, सामने आई तस्वीरें

Advertisment
चैनल से जुड़ें