Advertisment

MP Weather Update: MP के 7 जिलों में गर्मी का ऑरेंज अलर्ट, 14-15 जून को दस्तक देगा मानसून, गर्मी से मिलेगी राहत

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में गर्मी चरम पर है। नौगांव में तापमान 44.8°C दर्ज हुआ, जबकि भोपाल में तेज हवाओं के साथ बारिश ने राहत दी। मौसम विभाग के अनुसार 14-15 जून तक एमपी में मानसून की एंट्री का हो जाएगी। mp monsoon 2025 weather update 14 to 15 june mansun ki entry mandla balaghat hindi news-azx

author-image
Ashi sharma
MP Weather Update

MP Weather Update

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में जून की भीषण गर्मी लोगों पर भारी पड़ रही है। बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। सबसे अधिक तापमान नौगांव में 44.8 डिग्री दर्ज किया गया।

Advertisment

वहीं, राजधानी भोपाल में रात को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार 14 या 15 जून तक प्रदेश में मानसून एंट्री कर सकता है। कुछ जिलों में बारिश की संभावना है, जबकि वाकी जगहों पर गर्मी बरकरार रहेगी।

44 डिग्री पार पहुंचा तापमान

प्रदेश में बुधवार को भी गर्मी का कहर जारी रहा। ग्वालियर समेत छह शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा रहा। इनमें सबसे गर्म छतरपुर जिले का नौगांव रहा, जहां तापमान 44.8 डिग्री पहुंच गया। गुना में 44.5 डिग्री, ग्वालियर और शाजापुर में 44.2 डिग्री और शिवपुरी और टीकमगढ़ में 44 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

सबसे ज्यादा तापमान वाले शहर 

  शहर
तापमान (°C)
  खजुराहो (छतरपुर)
  43.6
  नर्मदापुरम
  43.5
  नरसिंहपुर
  43.2
  सागर
  42.6
  दमोह
  42.5
  सतना
  42.4
  धार
  42.3
  सीधी
  42.2
  रीवा
  42.0
  रतलाम
  41.6
  उमरिया
  41.5
  खरगोन
  40.4

यह भी पढ़ें- Bhopal Patwari Rishwat: भोपाल के बैरसिया में पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, जमीन के सीमांकन के लिए मांगे थे 30 हजार रुपये

बड़े शहरों का तापमान

शहर
तापमान (°C)
  भोपाल
  42.6
  इंदौर
  41.6
  उज्जैन
  42.8
  जबलपुर
  40.6
Advertisment

कहां सबसे कम, कहां सबसे ज्यादा?

डिस्क्रिप्शन
शहर
तापमान (°C)
  सबसे कम न्यूनतम तापमान
  मलाजखंड (बालाघाट)
  22.5
  सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान
  नौगांव (छतरपुर)
  44.8

जल्द होगी मानसून की एंट्री 

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पूर्वी राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर ऊपरी हवा में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन रहा है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से बंगाल की खाड़ी तक एक ट्रफ लाइन एक्टिव है।

बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात अब कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया है और पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। इसके साथ ही तमिलनाडु के ऊपर एक शियर जोन भी एक्टिव है। इन सभी मौसमी स्थितियों के असर से मध्य प्रदेश में मानसून जल्दी पहुंचने की संभावना है।

Advertisment

14-15 जून तक मानसून की एंट्री तय

मौसम विभाग के अनुसार 14 या 15 जून तक मानसून मध्य प्रदेश में एंट्री कर सकता है। इसकी शुरुआत पूर्वी जिलों, जैसे मंडला, सिवनी, डिंडोरी, बालाघाट और अनूपपुर से होगी, जहां मानसून की पहली बारिश होगी।

इसके बाद अगले 5-6 दिनों में यानी 20 जून तक पूरा प्रदेश मानसून की गिरफ्त में आ जाएगा। पिछले साल मानसून 21 जून को आया था, इस बार करीब 5-6 दिन पहले आ सकता है।

इन जिलों में गर्मी बरकरार 

जिला
अलर्ट स्तर
मौसम की स्थिति
अपेक्षित तापमान (°से)
  भिंड
  ऑरेंज अलर्ट
  हीटवेव
  लगभग 44°C या अधिक
  मुरैना
  ऑरेंज अलर्ट
  हीटवेव
  लगभग 44°C या अधिक
  श्योपुर
  ऑरेंज अलर्ट
  हीटवेव
  लगभग 44°C या अधिक
  दतिया
  ऑरेंज अलर्ट
  हीटवेव
  लगभग 44°C या अधिक
  निवारी
  ऑरेंज अलर्ट
  हीटवेव
  लगभग 44°C या अधिक
  टीकमगढ़
  ऑरेंज अलर्ट
  हीटवेव
  लगभग 44°C या अधिक
  छतरपुर
  ऑरेंज अलर्ट
  हीटवेव
  लगभग 44°C या अधिक
Advertisment

12 जून को भी प्रदेश में गर्मी बनी रहेगी। ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और सागर संभाग में लू का अलर्ट जारी किया गया है। 13 जून से कुछ जिलों में बारिश शुरू होगी, लेकिन जहां बारिश नहीं होगी, वहां गर्मी और लू का असर बना रहेगा।

यह भी पढ़ें- Indore Sharab Dukan Protest: इंदौर में विधायक मालिनी गौड़ ने नई शराब दुकान में लगाया ताला, रहवासी कर रहे थे विरोध

mp weather update MP Weather Update monsoon entry MP Weather Update 14-15 june monsoon entry heatwave in naugaon
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें