Advertisment

MP Mining Conclave 2025: कटनी में माइनिंग कॉन्क्लेव 2.0 आज, सीएम ने कहा- निवेशकों को कराएंगे खनिज संपदा-नीतियों से अवगत

MP Mining Conclave 2025: कटनी में ‘मध्यप्रदेश माइनिंग कॉन्क्लेव 2.0’ का आयोजन सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में हो रहा है। इसमें 2 हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। कॉन्क्लेव में कोयला, चूना पत्थर, क्रिटिकल मिनरल्स और ऊर्जा क्षेत्र पर चर्चा होगी तथा कई महत्वपूर्ण एमओयू साइन होंगे।

author-image
BP Shrivastava
MP Mining Conclave 2025

MP Mining Conclave 2025

MP Mining Conclave 2025 katni: मध्यप्रदेश के कटनी में शनिवार, 23 अगस्त को माइनिंग कॉन्क्लेव 2.0 का आयोजन किया जा रहा है। इस कॉन्क्लेव में देशभर के बड़े उद्योगपति और निवेशक शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, कॉन्क्लेव का उद्देश्य प्रदेश की खनिज संपदा और निवेश नीतियों से निवेशकों को अवगत कराना है।

Advertisment

publive-image

2 हजार से अधिक प्रतिभागी

कॉनक्लेव में लगभग 2 हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। इनमें देशभर के निवेशक, उद्योगपति और विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव निवेशकों और विशेषज्ञों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे। खनिज और माइनिंग सेक्टर से जुड़े विभिन्न सत्रों में विस्तार से चर्चा होगी।

publive-image

खनिज संपदा पर प्रदर्शनी

कॉनक्लेव स्थल पर एमपी की खनिज संपदा को प्रदर्शित करने के लिए विशेष प्रदर्शनी लगाई जा रही है। प्रदेश का राष्ट्रीय खनिज उत्पादन में बड़ा योगदान है। इसमें 73% तांबा, 29% रॉक फॉस्फेट, 26% मैंगनीज, 9% चूना पत्थर, 8% कोयला, 3% बॉक्साइट, 1% लौह अयस्क का उत्पादन होता हैं।

देश के बड़े उद्यमी होंगे शामिल

कॉनक्लेव में कई बड़े उद्योग समूहों और संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इनमें जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, इंडियन ब्यूरो ऑफ माइन्स, एचसीएल, सीआईएल, एसईसीएल, आई-एनर्जी, अडानी सीमेंट, एरसेलोर मित्तल सहित कई नामी कंपनियों और विशेषज्ञों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

Advertisment

कॉनक्लेव खनिज कंपनियों, उद्योग प्रतिनिधियों और अन्य हितधारकों को एक साझा मंच प्रदान करेगा। यहां निवेश, सहयोग और नवाचार को बढ़ावा देने पर जोर रहेगा। चर्चा में कोयला, चूना पत्थर, तेल और गैस सहित महत्वपूर्ण खनिजों की संभावनाओं पर बात होगी। विशेष ध्यान डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, ऊर्जा सुरक्षा और स्थिरता पर रहेगा। खनन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग और ऑटोमेशन की भूमिका पर भी विचार होगा। कोल गैस (CBM) जैसे वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों पर भी चर्चा की जाएगी।

महत्वपूर्ण MOU होंगे साइन

कॉनक्लेव में कई महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर होंगे। इसमें कोल इंडिया लिमिटेड, मध्यप्रदेश शासन और राज्य खनिज निगम के बीच क्रिटिकल मिनरल और अन्य खनिजों के अन्वेषण के लिए। मध्यप्रदेश शासन, राज्य खनिज निगम और टेक्समिन के बीच सहयोग समझौता। राज्य खनिज निगम और आईआईएसईआर भोपाल के बीच समझौता। ये एमओयू भारत की खनिज अन्वेषण महत्वाकांक्षाओं को मजबूती देंगे और क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देंगे।

भोपाल कॉन्क्लेव में 19,650 करोड़ के मिले प्रस्ताव

मध्य प्रदेश में अक्टूबर 2024 में भोपाल में आयोजित पहली माइनिंग कॉन्क्लेव में 19,650 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। इस बार भी प्रदेश सरकार को बड़े निवेश मिलने की उम्मीद है।

Advertisment

ये भी पढ़ें:  Mp news: रीवा में गणेश चतुर्थी की तैयारियों पर एआई का असर, परंपरागत माटी कलाकारों के सामने नई चुनौती

publive-image

जबलपुर में 1100 करोड़ रु. से तैयार हुए प्रदेश के सबसे लंबे फ्लाईओवर (दमोह नाका से मदन महल) का लोकार्पण शनिवार, 23 अगस्त को दोपहर 12 बजे होगा। यह प्रदेश का सबसे लंबा 7 किमी का है।
इसका लोकार्पण केंद्रीय भूता एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। यह फ्लाईओवर 1100 करोड़ रुपए की लागत से बना है।
इन मौके पर जबलपुर सहित अन्य जिलों में 4706 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 186 किमी लंबी 10 सड़क परियोजनाओं का भी शिलान्यास होगा।

MP Heavy Rain Alert: उज्जैन और ग्वालियर-चंबल समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल में बादल छाए

Advertisment

MP Heavy Rain Alert

MP Heavy Rain Alert ujjain Gwalior-Chambal: मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के चलते मध्यप्रदेश में शनिवार से अगले 3 दिन तक तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। 23 अगस्त को उज्जैन और ग्वालियर- चंबल के अधिकतर जिलों समेत 13 जिलों में बारिश का अलर्ट है। भोपाल में शनिवार को सुबह से बादल छाए हैं, रुक-रुक कर बौछारें पड़ रही हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
MP Mining Conclave 2025 Madhya Pradesh Mining Conclave 2025 Katni mining conclave CM Mohan Yadav minerals MP mining investment critical minerals exploration
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें