Advertisment

महू में राहुल-प्रियंका की सभा, नहीं दे सकेंगे राजनीतिक और धर्म विरोधी भाषण

राहल गांधी और प्रियंका गांधी की जय बापू, जय भीम, जय संविधान यात्रा मूहू में 27 जनवरी को हीगी।

author-image
Vishalakshi Panthi
Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi

Jai Bhim Jai Bapu Rally: मध्यप्रदेश के महू में कांग्रेस की जय भीम जय बापू यात्रा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका वाड्रा की सभा में राजनीतिक भाषण पर प्रतिबंध लग गया है। इंदौर जिला प्रशासन ने कांग्रेस की सभा को सशर्त अनुमति दी है।

Advertisment

क्या हैं अनुमति की शर्तें?

अनुमति में कहा गया है कि मंच से राजनीतिक और धर्म विरोधी भाषण नहीं होंगे। यह सभा 27 जनवरी को महू में आयोजित की जाएगी। इस सभा में राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा और कांग्रेस के अन्य दिग्गज शामिल होंगे।

कांग्रेस का राजनीतिक मकसद

इस सभा के जरिए कांग्रेस अपनी राजनीति का फोकस संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर पर केंद्रित करने जा रही है। अंबेडकर के मुद्दे पर संसद में लड़ाई लड़ने के बाद अब कांग्रेस सड़क पर लड़ाई लड़ने के लिए उतरी है।

उज्जैन में हुई कांग्रेस की बैठक

महू में होने वाले ‘‘जय बापू-जय भीम-जय संविधान अभियान’’ रैली अभियान को लेकर उज्जैन कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को बैठक की गई। इस बैठक में महू जाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शामिल होने के लिए योजना बनाई गई। बैठक में प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नूरी खान ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, 27 जनवरी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू से ‘‘जय बापू-जय भीम-जय संविधान अभियान’’ रैली का आगाज किया जाएगा।

Advertisment

रैली में शामिल होंगे कांग्रेसी दिग्गज नेता

इस रैली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ लाखों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल होंगे।

रैली में शामिल होंगे कांग्रेसी दिग्गज नेता

इस रैली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ लाखों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल होंगे।

rahul gandhi Priyanka Gandhi" Jai Bhim Jai Bapu Yatra Jai Bhi Jai Bapu Rally Mhow
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें