Advertisment

MP में मानसून ने पकड़ी रफ्तार: भोपाल में झमाझम बारिश, इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट; IMD ने दिया ये बड़ा अपडेट

MP Mausam Update: MP में मानसून ने पकड़ी रफ्तार: भोपाल में झमाझम बारिश, इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट; IMD ने दिया ये बड़ा अपडेट

author-image
Preetam Manjhi
MP-Weather

MP Mausam Update: मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। MP में मानसून ट्रफ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और डीप डिप्रेशन के कारण तेज बारिश कराने वाला स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो गया है। यहीं वजह है कि प्रदेश में फिर से तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है।

Advertisment

आपको बता दें कि भोपाल में दोपहर करीब 1 और 3 बजे झमाझम बारिश हुई। भारी बारिश के चलते नर्मदापुरम में तवा बांध के 3 तीन गेटों को 4-4 फीट तक खोला गया।

अगले तीन दिन पूरे प्रदेश में जमकर गिरेगा पानी

मौसम वैज्ञानिक की मानें तो अगले तीन दिन पूरे प्रदेश में जमकर पानी गिरेगा। सितंबर महीने में अच्छी बारिश होने के अनुमान हैं। तेज बारिश के स्ट्रॉन्ग सिस्टम का असर अगले 24 घंटे के दौरान (MP Mausam Update) ज्यादा रहेगा।

आज यहां होगी भारी बारिश

सोमवार को मध्य प्रदेश के बैतूल, बुरहानपुर, खरगोन, हरदा और देवास में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट है। इन जिलों में 8 इंच से तक पानी गिरने की संभावना है। वहीं इंदौर-उज्जैन समेत 22 जिलों में तेज बारिश होगी। इन जिलों में 24 घंटे में 4 इंच तक पानी गिरने के आसार हैं। ग्वालियर जबलपुर और ग्वालियर के साथ बाकी के जिलों में गरज-चमक के साथ पानी गिरने की संभावना है।

Advertisment

भोपाल के केरवा डैम के खुले 3 गेट

तेज बारिश के चलते भोपाल के केरवा डैम के भी तीन गेट खुले हैं। बता दे कि ये गेट ऑटोमेटिक हैं, गवर्निंग लेवल पर पानी आते ही ये गेट अपने आप खुल जाते हैं। उज्जैन के गंभीर बांध के भी 2 गेटों को खोला गया है। वहीं भारी बारिश के चलते खरगोन में जिला प्रशासन ने जिले के सभी स्कूलों में आज की छुट्टी घोषित कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें : फिल्म इमरजेंसी की बढ़ी मुश्किलें: MP हाईकोर्ट ने कंगना रनौत, सेंसर बोर्ड और सरकार को जारी किया नोटिस, मांगा ये जवाब

टीचर्स डे पर शिक्षक संदर्भ समूह की नई पहल: 5 सितंबर से चलाएगा मेरा विद्यालय मेरे शिक्षक अभियान, टीचरों का होगा सम्मान

Advertisment
मौसम मानसून अपडेट मौसम पूर्वानुमान मौसम अपडेट आज. india meteorological department मौसम अपडेट मध्य प्रदेश मौसम न्यूज मध्य प्रदेश मौसम की खबर मध्य प्रदेश में बारिश मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम मध्य प्रदेश के मौसम की जानकारी एमपी मौसम का हाल एमपी में कैसा है मौसम का हाल एमपी में कहां कहां होगी बारिश weather update today weather update weather monsoon update Weather forecast red alert of rain rainfall forecast india news in hindi mp weather updates mp weather update mp weather forecast mp weather alert mp today weather mp ka mansoon mausam samachar mausam ki jankari Madhya Pradesh Weather Update Madhya Pradesh Weather News Madhya Pradesh Weather Forecast madhya pradesh mausam ki jankari India Weather imd weather update imd issue alert imd heavy rain alert imd alert IMD hindi news heavy rainfall north india bhopal monsoon " Madhya Pradesh mausam ka hal"
Advertisment
चैनल से जुड़ें