Advertisment

MP के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: 11 सितंबर से एक्टिव होगा स्ट्रॉन्ग सिस्टम, प्रदेशभर में जमकर बरसेगा पानी

MP Mausam Update: MP के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: 11 सितंबर से एक्टिव होगा स्ट्रॉन्ग सिस्टम, प्रदेशभर में जमकर बरसेगा पानी

author-image
Preetam Manjhi
MP-Mausam-Update

MP Mausam Update: मध्य प्रदेश में एक बार फिर जमकर बरसात होगी। 11 सितंबर से एक्टिव होने वाला स्ट्रॉन्ग सिस्टम पूरे प्रदेश को तर कर देगा। आज यानी रविवार को शिवपुरी, श्योपुर समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। बाकी अन्य जिलों में गरज-चमक और फुहारें गिरने के आसार हैं।

Advertisment

आपको बता दें कि प्रदेश में अभी तक सीजन की औसतन 36.1 इंच यानी 97% बारिश हो चुकी है। 1.2 इंच यानी 3 प्रतिशत पानी गिरने पर इस साल का कोटा फुल हो जाएगा। अब तक भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत 28 जिलों में सामान्य से ज्यादा पानी यानी कि 96 प्रतिशत पानी गिर चुका है। सबसे ज्यादा बारिश श्योपुर में 169% और सबसे कम रीवा में 60% हुई है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1832710468034777148

आज और कल कुछ जिलों में हो सकती है भारी बारिश

मौसम विभाग की मानें तो मानसून का एक ट्रफ दमोह से और दूसरा ट्रफ राजस्थान से छत्तीसगढ़ की तरफ जा रहा है। इससे लो प्रेशर एरिया एक्टिव है, जिसकी वजह से 8, 9 और 10 सितंबर को कुछ जिलों में तेज बारिश हो सकती है। इसके बाद 11 सितंबर से ज्यादातर हिस्सों में (MP Mausam Update) बारिश का दौर रहेगा।

MP-Mausam-Update

आज ऐसा रहेगा मौसम

प्रदेश के श्योपुर, शिवपुरी, डिंडौरी, अनूपपुर, नीमच, मंदसौर, बालाघाट में तेज बारिश का अलर्ट है। वहीं भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन समेत प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ धूप-छांव की स्थिति बनी रहेगी।

Advertisment

MP-Mausam-Update

9 सितंबर को ऐसा रहेगा मौसम

प्रदेश के नीमच, डिंडौरी, अनूपपुर, श्योपुर, गुना, शहडोल और सिंगरौली में तेज बारिश के आसार हैं। वहीं भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत प्रदेश के अन्य कई जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ धूप-छांव की स्थिति रह सकती है।

MP-Weather-Farewell

10 और 11 सिंतबर को ऐसा रहेगा मौसम

आने वाली 10 और 11 तारीख को भोपाल, इंदौर, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, देवास, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, गुना, अशोकनगर, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, सीधी, सिंगरौली, शाजापुर, बड़वानी, खरगोन, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, जबलपुर, खंडवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, कटनी, डिंडौरी, मंडला, दमोह, नरसिंहपुर में तेज बारिश का अलर्ट है। वहीं ग्वालियर, उज्जैन समेत बाकी जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें: ज्यादा सोचना नहीं हैं सामान्य: कहीं आप तो नहीं इस बीमारी का शिकार, डिसि‍जन लेने में आती है दिक्कत तो पढ़ें पूरी खबर

Advertisment

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: सितंबर-अक्टूबर में 58 ट्रेनें कैंसिल, 18 के बदले रूट, कई ट्रेनें आंशिक निरस्त; देखें शेड्यूल

हिंदी समाचार हिंदी में समाचार मौसम समाचार मौसम मानसून अपडेट मौसम पूर्वानुमान मौसम की जानकारी मौसम अपडेट मध्य प्रदेश मौसम समाचार मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान मध्य प्रदेश मौसम की जानकारी मध्य प्रदेश मौसम का हाल मध्य प्रदेश मौसम अपडेट भोपाल मानसून भारत में वर्षा का पूर्वानुमान भारत का मौसम बारिश का रेड अलर्ट एमपी मौसम पूर्वानुमान एमपी मौसम चेतावनी एमपी मौसम अपडेट एमपी में आज का मौसम एमपी का मानसून उत्तर भारत में भारी वर्षा आज मौसम अपडेटभारत मौसम विज्ञान विभाग आईएमडी मौसम अपडेट आईएमडी भारी बारिश की चेतावनी आईएमडी जारी चेतावनी आईएमडी अलर्ट आईएमडी weather update todayindia meteorological department weather update weather monsoon update Weather forecast red alert of rain rainfall forecast india news in hindi mp weather updates mp weather update mp weather forecast mp weather alert mp today weather mp ka mansoon mausam samachar mausam ki jankari Madhya Pradesh Weather Update Madhya Pradesh Weather News Madhya Pradesh Weather Forecast madhya pradesh mausam ki jankari India Weather imd weather update imd issue alert imd heavy rain alert imd alert IMD hindi news heavy rainfall north india bhopal monsoon " Madhya Pradesh mausam ka hal"
Advertisment
चैनल से जुड़ें