Advertisment

MP में 12 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट: इस दिन एक्टिव होगा स्ट्रॉन्ग सिस्टम, भीगेगा पूरा प्रदेश; IMD ने दिया बड़ा अपडेट

MP Mausam Samachar: MP में 12 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट: इस दिन एक्टिव होगा स्ट्रॉन्ग सिस्टम, भीगेगा पूरा प्रदेश; IMD ने दिया बड़ा अपडेट

author-image
Preetam Manjhi
MP-Weather-Farewell

MP Mausam Samachar: मध्य प्रदेश में फिलहाल बारिश पर ब्रेक लगा हुआ है। फिलहाल तेज बारिश और खराब मौसम से राहत नहीं मिलने वाली है। सावन बीतने के बाद अब भादौ का महीना भी खूब भिगोने वाला है। आज भी मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। आपको बता दें कि आने वाली 23-24 तारीख को स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने से पूरे प्रदेश में जमकर बरसात होने की संभावना है। IMD के मुताबिक, इन दोनों दिनों में प्रदेश के 26 जिलों में बारिश हो सकती है।

Advertisment

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो आज तीन कैटेगरी में यलो अलर्ट जारी किया है। छिंदवाड़ा, भिंड और श्योपुर में तेज बारिश के साथ हल्की बाढ़ का भी खतरा बताया है। इसके अलावा 20 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

यहां भारी बारिश की संभावना

MP-Mausam-Samachar.

प्रदेश के छिंदवाड़ा, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, रायसेन, जबलपुर, निवाड़ी और टीकमगढ़ में बिजली चमकने के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

यहां हो सकती है गरज-चमक और हल्की बारिश

MP-Mausam-Samachar

सांची, भिंड, ग्वालियर, दतिया, मुरैना, गुना, सागर, छतरपुर, पन्ना, सतना, चित्रकूट, मैहर, सीधी, सिंगरौली, कटनी, दमोह, उमरिया, शहडोल, रीवा, मऊगंज, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, बैतूल, हरदा, पांढुर्ना, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, अमरकंटक औप नीमच में गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है।

Advertisment

यहां गिर सकती है बिजली

MP-Mausam-Samachar

विदिशा, भोपाल, राजगढ़, शाजापुर, आगर, सीहोर, देवास, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोनस, बड़वानी, इंदौर, धार, अलीराजपुर और मंदसौर में बिजली गिरने के साथ हल्की आंधी की संभावना है।

अभी तकहो चुकी है इतनी बारिश

बता दें कि प्रदेश में अभी तक सीजन का 78% यानी कि 29 इंच पानी गिर चुका है। श्योपुर में सामान्य से दोगुनी बारिश हो चुकी है। मंडला-सिवनी में तो 41 इंच से ज्यादा बारिश (MP Mausam Samachar) हो चुकी है। मध्य प्रेदश में मानसून को एंटर हुए आज 2 महीने हो चुके हैं। मानसून 21 जून को एंटर हुआ था। इस बार जुलाई में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। जून में जरूर कोटे से कम बारिश हुई है। लेकिन अगस्त में बारिश का दौर जारी है।

इसलिए स्ट्रॉन्ग सिस्टम की एक्टिविटी

मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में बंगाल की खाड़ी की तरफ लो प्रेशर एरिया एक्टिव है, जो कि अगले 2 से 3 दिन में और आगे बढ़ेगा। इसका असर एमपी में भी देखने को मिलेगा। प्रदेश के करीब आधे से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।

Advertisment

फिलहाल वेस्टर डिस्टरबेंस, प्रदेश में मानसून ट्रफ और 3 साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम का असर देखने को मिल रहा है। बुधवार को भी यही सिस्टम बारिश कराएगा। 22 अगस्त को हल्की बारिश का दौर रहेगा।

यहां रहेगा मौसम खराब

आज भोपाल, रायसेन, उज्जैन, देवास, शाजापुर, राजगढ़, हरदा, बुरहानपुर, छतरपुर, टीकमगढ़, आगर, मंदसौर, दमोह, सागर, निवाड़ी, मैहर सहित 40 जिलों में मौसम खराब रहेगा। इन जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ गरज-चमक भी हो सकती है।

भीगेगा पूरा प्रदेश

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, 23 और 24 अगस्त को स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने वाला है। सिस्टम के एक्टिव होते ही पूरे मध्य प्रदेश में जमकर बरसात होगी।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: एंबुलेंस में मरीज नहीं अवैध शराब की ढुलाई: पुलिस चेकिंग में ऐसे पकड़ा गया शराब तस्करी का कारनामा

मौसम मानसून अपडेट मौसम पूर्वानुमान मौसम अपडेट आज. india meteorological department मौसम अपडेट मध्य प्रदेश मौसम न्यूज मध्य प्रदेश मौसम की खबर मध्य प्रदेश में बारिश मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम मध्य प्रदेश के मौसम की जानकारी एमपी मौसम का हाल एमपी में कैसा है मौसम का हाल एमपी में कहां कहां होगी बारिश weather update today weather update weather monsoon update Weather forecast red alert of rain rainfall forecast india news in hindi mp weather updates mp weather update mp weather forecast mp weather alert mp today weather mp ka mansoon mausam samachar mausam ki jankari Madhya Pradesh Weather Update Madhya Pradesh Weather News Madhya Pradesh Weather Forecast madhya pradesh mausam ki jankari India Weather imd weather update imd issue alert imd heavy rain alert imd alert IMD hindi news heavy rainfall north india bhopal monsoon " Madhya Pradesh mausam ka hal"
Advertisment
चैनल से जुड़ें