Advertisment

MP Mausam News: प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, इन संभागों में भारी बारिश की चेतावनी

author-image
Bansal News
MP Mausam News: प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, इन संभागों में भारी बारिश की चेतावनी

भोपाल। प्रदेश में पिछले दिनों से लगातार बारिश का मौसम बना हुआ है। अब प्रदेश में मानसून ने भी दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने इसको लेकर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश की आशंका जताई है। इसके साथ ही बिजली गिरने के साथ येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में इन जिलों में बादलों की चमक गरज के साथ बिजली भी गिर सकती है। साथ ही इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी जा रही है। प्रदेश के विदिशा, रायसेन, सीहोर, होशंगाबाद, बैतूल, सागर, रीवा और सतना के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Advertisment

बिजली गिरने की भी आशंका

मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में बिजली और बादलों की चमक गरज के साथ तेज बारिश की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों में शहडोल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल सीधा, सिंगरौली, कटनी, पन्ना, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर, भोपाल, राजगढ़ और हरदा जिलों में तेज बारिश की आशंका जताई गई है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है। बता दें कि नौतपा के शुरुआत के चार दिनों को छोड़कर लगातार मौसम बिगड़ा हुआ है। 2 जून के बाद से लगातार मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बीते दिनों से लगातार बारिश का मौसम बना हुआ है। शुक्रवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर बारिश हुई है। वहीं शनिवार को बादल छाए रहे हैं।

भोपाल Samachar" yellow alert" "Weather in MP Weather forecast today madhya pradesh weather report news Premonsoon rain" "MP Weather Forecast pre monsoon rain in bhopal and indore MP Weather News mp monsoon coming news MP Monsoon mp me hogi jordar barish Monsoon rain MP mausam live news madhya pradesh weather report news Madhya Pradesh Rain Latest bhopal news heay rain lashes in madhya pradesh bhopal today live news bhopal news in hindi bhopal news Bhopal Headlines "Madhya Pradesh Monsoon
Advertisment
चैनल से जुड़ें