Advertisment

शादी में दाल-बाफले vs चिकन: फलदान की रस्म में मुर्गा नहीं मिला तो जमकर चले लाठी-डंडे, भिड़ गए लड़का-लड़की वाले

Vidisha Marriage Fight: मध्यप्रदेश में विदिशा के जावती गांव में शादी की रस्म के दौरान दाल-बाफले और चिकन को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज। जानिए पूरी घटना।

author-image
BP Shrivastava
Vidisha Marriage Fight

हाइलाइट्स

  • दाल बाफले की पार्टी के बीच कुछ लोगों ने मुर्गा परोसने की मांग कर दी
  • देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे
  • पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ, 4 पर केस
Advertisment

Vidisha Marriage Fight: शादी की रस्में अक्सर प्यार और रिश्तों को मजबूत करने का माध्यम होती हैं, लेकिन जब खाने की बात आती है, तो रिश्ते कभी-कभी विवाद में बदल जाते हैं। इसका एक ताजा उदाहरण मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के आनंदपुर के पास जावती गांव में देखने को मिला। यहां टीका-फलदान के दौरान दाल बाफले और चिकन को लेकर ऐसा झगड़ा हुआ कि लड़का और लड़की के परिवारों के बीच जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, और चार लोगों को आरोपी बनाया गया है।

मुर्गे की मांग पर हंगामा

घटना विदिशा जिले के आनंदपुर के पास जावती गांव की है। यहां ग्राम जावती के निवासी हरि सिंह अहिरवार फलदान लेकर आए थे। कार्यक्रम की शुरुआत खुशी-खुशी हुई, लेकिन भोजन के समय कुछ लोगों ने परंपरागत दाल बाफले के बजाय मुर्गा परोसने की मांग कर दी। इस मांग को लेकर दोनों पक्षों में इतना विवाद हुआ कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया और लाठी-डंडे चलने लगे। जब स्थिति शांत हुई, तो दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें:  साउथ की इस एक्ट्रेस ने छोड़ा सभी हसीनाओं को पीछे, देखे India की टॉप 10 एक्ट्रेसेस की लिस्ट

Advertisment

इधर, शादी के मंडप से दूल्हों को पुलिस ने उठाया

हाल ही में मध्य प्रदेश के राजगढ़ से एक दिलचस्प घटना सामने आई। यहां पुलिस ने एक शादी में 'फूफाजी' बनकर एंट्री की। फिर एक फिल्मी सीन की तरह, उन्होंने शादी के मंडप से तीन दूल्हों को उठाकर थाने ले जाने का आदेश दिया। यह देखकर दूल्हे और गांव वाले हैरान रह गए। दरअसल, राजगढ़ के कड़िया, गुलखेड़ी और हुलखेड़ी गांव के कुछ आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने एक अनोखी योजना बनाई थी, जिसमें पुलिस को सफलता भी मिली। बताते हैं ये शातिर चोर अक्सर पुलिस को चकमा देकर भाग जाया करते थे। इन पर राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में शादी समारोह में चोरी की वारदातें करने के केस दर्ज हैं। ये कई बार ग्रुप में वारदात को अंजाम देते थे और पुलिस से भिड़कर भाग जाया करते थे।

दतिया पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री: मुर्शिदाबाद हिंसा पर कहा-हिंदू एकजुट नहीं हुआ तो यहां भी बांग्लादेश जैसे हालात होंगे

Dhirendra Krishna Shastri

Dhirendra Krishna Shastri: मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध मां पीतांबरा पीठ दतिया पहुंचे बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदू राष्ट्र को लेकर अहम बयान दिया है। मां बगलामुखी देवी के दर्शन और पीठ परिसर स्थित प्राचीन वनखंडेश्वर महादेव का अभिषेक कर उन्होंने मीडिया से बातचीत की। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Advertisment

Vidisha wedding police case Vidisha wedding dispute vidisha news Vidisha Marriage Fight MP wedding food fight MP news Madhya Pradesh wedding fight Javati village Tika Phaldan Dal Bafla vs Chicken
Advertisment
चैनल से जुड़ें