Advertisment

MP Mantrimandal Vistar: शिवराज कैबिनेट का तीसरा विस्तार, तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ

MP Mantrimandal Vistar: शिवराज कैबिनेट का तीसरा विस्तार आज, राजभवन में 12:30 बजे से शुरू होगा शपथ ग्रहण कार्यक्रम,Madhya Pradesh Shivraj Cabinet Third Expansion MP Mantrimandal Vistar MLAs Tulsi Silawat and Govind Singh Rajput take oath as Cabinet Ministers

author-image
Sonu Singh
MP Mantrimandal Vistar: शिवराज कैबिनेट का तीसरा विस्तार, तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ

Madhya Pradesh Mantrimandal Vistar: मध्यप्रदेश में आज शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। सांवेर से विधायक तुलसीराम सिलावट और सुरखी से विधायक गोविंद सिंह राजपूत ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में नये मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई। ये दोनों विधायक उपचुनाव के पहले भी मंत्री थे, लेकिन बिना विधायक संवैधानिक वाध्यता के चलते दोनों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

Advertisment

गौरतलब है कि, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 23 मार्च 2020 को अकेले मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उसके बाद से उनके मंत्रिमंडल का यह तीसरा विस्तार (Shivraj Cabinet Third Expansion) है।

28 विधानसभा सीटों पर हुए थे उपचुनाव
मध्यप्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को हुए उपचुनाव के परिणाम आने के बाद से ही इस मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा राजनीतिक गलियारों में चल रही थी। इस उपचुनाव में भाजपा ने 28 में से 19 सीटें जीती थीं, जबकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को मात्र 9 सीटें मिली थीं। इससे 230 सदस्यों के सदन में भाजपा की सीटें बढ़कर 126 हो गई, जबकि कांग्रेस विधायकों की संख्या 96 पहुंच गई।

Advertisment

publive-image
कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे से खाली हुई थीं 28 सीटें
जिन 28 सीटों पर उपचुनाव हुए थे, इनमें से अधिकांश सीटें कांग्रेस विधायकों द्वारा इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने से खाली हुई थी। आज हुए तीसरे मंत्रिमंडल विस्तार में उपचुनाव में जीते भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों तुलसीराम सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को शामिल किया गया।

publive-image

इस्तीफा दे चुके मंत्री फिर ले सकते हैं शपथ
तुलसीराम सिलावट एवं गोविंद सिंह राजपूत को पिछले साल 21 अप्रैल को चौहान के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था, लेकिन तब वह विधायक नहीं थे। इसके चलते उन्हें नवंबर में हुए उपचुनाव से ठीक पहले छह माह पूरे होने से एक दिन पहले मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इस उपचुनाव में तीन मंत्री एदल सिंह कंषाना, इमरती देवी एवं गिर्राज दंडोतिया चुनाव हार गये, जिसकी वजह से उन्हें अपने मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा।

publive-image

नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश का भी शपथ ग्रहण आज
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मोहम्मद रफीक भी आज शपथ लेंगे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मोहम्मद रफीक को भी शपथ दिलाएंगी। रफीक वर्तमान में उड़ीसा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं और उन्हें वहां से स्थानांतरित कर 31 दिसंबर को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।

Advertisment
Tulsi Silavat today news Shivraj Cabinet Third Expansion Shivraj Cabinet Expansion live Update Shivraj Cabinet Expansion live Shivraj Cabinet Expansion shivraj cabinet mp news in hindi MP Ministers Take oath MP Mantrimandal Vistar update MP Mantrimandal Vistar Live mp mantrimandal vistar MP CG MP Breaking News Mantrimandal Vistar live Mantrimandal Vistar in MP Live Mantrimandal Vistar in MP mantrimandal vistar Mantrimandal Expansion Madhya Pradesh Cabinet madhya pradesh govind singh rajput Governor Anandi Ben Patel Chief Minister Shivraj Singh Chouhan CG Breaking News BJP mp Bhopal breaking news bhopal Bansal News bansal mp news bansal mp Bansal Group bansal bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें