Advertisment

MP Manasutra Session 2023: आज से शुरु होगा एमपी विधानसभा का मानसून सत्र, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

author-image
Bansal news
MP Manasutra Session 2023: आज से शुरु होगा एमपी विधानसभा का मानसून सत्र, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

भोपाल। मप्र का विधानसभा मानसून सत्र आज से शुरु होने जा रहा है। यह मानसून सत्र साल का अंतिम सत्र होगा। मानसून सत्र का पहला दिन काफी हंगामेदार हो सकता है।

Advertisment

विपक्ष की तरफ से सरकार को घरेने के लिए सीधी पेशाब कांड से लेकर हाल में आदिवासियों के साथ हुई  घटनाएं हैं जिनको लेकर विपक्ष सरकार पर हंमलावर रहेगा। वहीं विधानसभा सत्र के पहले दिन प्रदेश में हुए हादसों में जान गवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

  आज इन मुद्दों पर चर्चा संभव

मानसून सत्र में इस बार विपक्ष की ओर से सरकार को घेरने के लिए  उज्जैन स्थित महाकाल महालोक में सप्तऋषियों की मूर्तियों को तेज हवा की वजह से क्षति पहुंची थी जिसे लेकर सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे इसको लेकर विपक्ष आज सरकार से सवाल करेगी। वहीं दमोह जिले के गंगा जमना स्कूल की मान्यता रद्द होने के बाद बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसको लेकर भी विपक्ष सरकार को घेरेगा।

विधानसभा में सर्वदलीय बैठक हुई

सत्र के शुरु होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष ने सर्वदलीय बैठक ली। जिसमें मानसून सत्र के संबंध में पक्ष- विपक्ष के नेताओं से चर्चा की। बैठक में विपक्ष की ओर से नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह शामिल हुए वहीं सरकार की ओर से गृह मंत्री नरोत्तम मित्रा ने भी बैठक में हिस्सा लिया।

Advertisment

अध्यक्ष गिरीश गौतम ने बताया है कि मॉनसून सत्र के लिए विधायकों ने सरकार से 1642 प्रश्न पूछे हैं। वहीं 22 स्थगन, 185 ध्यानाकर्षण और 23 शून्यकाल की सूचनाएं भी दी गई हैं।

शिवराज कैबिनेट की बैठक

मानसून सत्र से पहले शिवराज कैबिनेट की बैठक होगी। यह बैठक सुबह 9 बजे से शुरु होगी। साथ आज कार्यमंत्रणा समिति की भी बैठक हो वाली है।

ये भी पढ़ें: 

Lakshman Rekha: लक्ष्मण रेखा की लाइन पार करते ही क्यों मर जाती हैं चीटियां? इसमें ऐसा क्या होता है?

Advertisment

World Population Day 2023: आज मनाई जा रही है विश्व जनसंख्या दिवस, जानें क्या है इसका इतिहास और महत्व

Sawan Fasting Benefits: सिर्फ श्रद्धा से ही नहीं सेहत से जुड़ा है सावन सोमवार व्रत, जानिए इसके अद्भुत फायदे

Parenting Tips For Exam: याद करने के बाद नहीं भूलेंगे बच्चे, पेरेंट्स अपनाएं ये खास टिप्स

Advertisment

Tooth Care Tips: दांत के पीलेपन और प्लाक को हटाने के लिए घरेलू उपाय, आज से ही आजमाएं ये टिप्स

विधानसभा का मानसून सत्र मप्र मानसूत्र सत्र 2023 मप्र न्यूज भोपाल न्यूज़ MP news MP Manasutra Session 2023 Monsoon Session of Vidhansabha bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें