Advertisment

MP Longest Flyover: जबलपुर में सबसे लंबे फ्लाईओवर की सौगात, सिर्फ 7 मिनट में तय होगी 7 किमी की दूरी

MP Longest Flyover Jabalpur News: जबलपुर के लोगों को मध्यप्रदेश के सबसे लंबे फ्लाईओवर की सौगात मिली है। इस ब्रिज के माध्यम से 7 किमी की दूरी 7 मिनट में तय होगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम डॉ. मोहन यादव ने इसका लोकार्पण किया।

author-image
BP Shrivastava
MP Longest Flyover Jabalpur News

MP Longest Flyover Jabalpur News

हाइलाइट्स

  • जबलपुर में एमपी के सबसे लम्बे फ्लाईओवर का लोकार्पण
  • फ्लाईओवर का नाम वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम
  • 7 हजार करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट का ऐलान
Advertisment

MP Longest Flyover Jabalpur News: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में मध्यप्रदेश के सबसे लंबे फ्लाईओवर ब्रिज का शनिवार, 23 अगस्त को लोकार्पण किया। इस मौके पर 4250 करोड़ से अधिक लागत से 174 किलोमीटर लंबी 9 सड़क परियोजनाओं का भूमिपूजन भी किया गया। फ्लाईओवर का नाम वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर रखा गया है।

7 किमी की दूरी 7 मिनट में तय होगी

फ्लाईओवर का लोकार्पण कार्यक्रम महानद्दा के पास हुआ। फ्लाईओवर शुरू होने से मदनमहल से दमोह नाका तक की 7 किलोमीटर की दूरी सात मिनट में तय होगी। अभी तक यह दूरी तय करने में 45 मिनट लगते थे।

[caption id="attachment_882284" align="alignnone" width="896"]publive-image केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में 9 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।[/caption]

Advertisment

फ्लाईओवर की विशेषताएं

  • लागत: 1100 करोड़ रुपए
  • लंबाई: 7 किमी
  • ऊंचाई: 12 मीटर
  • फ्लाईओवर में 3 लेन
  • 385 मीटर लंबा सिंगल स्पान केबल ब्रिज भी
  • ब्रिज के नीचे 50 हजार पौधे लगाए गए
  • ब्रिज के नीचे बास्केटबॉल कोर्ट, जिम और चिल्ड्रन पार्क
  • 3 बो-स्ट्रिंग ब्रिज भी बनाए गए
  • 12 जगह लगेंगे डिजिटल सिग्नल
  • दमोह नाका से मदनमहल की दूरी: 7 किमी
  • पहले 45 मिनट लगते थे, अब 7 मिनट लगेंगे।

[caption id="attachment_882285" align="alignnone" width="938"]publive-image जबलपुर में दमोह नाका से मदनमहल तक 7 किमी लंबा ब्रिज जनता के खोला गया।[/caption]

गडकरी ने कहा- मप्र को 3 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट दिए 

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा- गांव का पानी गांव में, खेत का पानी खेत में, और घर का पानी घर में रहना चाहिए। हमने देश में 2000 अमृत सरोवर बनाए हैं। इनमें से मप्र में 109 सरोवर बने हैं। जबलपुर प्रभाग में रोड में जो मिट्टी लगती है, उसे निकालकर नदी-नालों का गहरीकरण कर रोड में इस्तेमाल किया गया। रोड नेटवर्क की बात करें तो एक समय था जब बीजेपी का शासन नहीं था। बहुत से लोग नागपुर उतरते थे। हमने मप्र को 3 लाख करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट दिए हैं। 65 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट अभी चल रहे हैं।

Advertisment

ये भी पढ़ें: MP News : लाड़ली बहनों पर कांग्रेस नेता का विवादित बयान, सड़क पर उतरी बीजेपी, मचा सियासी बवाल.!

6 साल में बन तैयार हुआ फ्लाईओवर

साल 2019 में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस फ्लाईओवर ब्रिज का भूमिपूजन किया था। केंद्र सरकार ने इसका निर्माण सेंट्रल रिजर्व फंड (CRF) से कराने का आदेश निर्णय लिया था। उस समय इसकी लागत 800 करोड़ रुपए थी जो बढ़कर करीब 1100 करोड़ हो गई। खास यह है कि सेंट्रल रिजर्व फंड से पहली बार किसी फ्लाईओवर के लिए इतनी राशि मिली थी।

Indore Businessman Murder: इंदौर में उद्योगपति का मर्डर, बिजनेस पार्टनर ने घर में घुसकर मारा चाकू, आरोपी-मृतक दोनों जैन

Advertisment

Indore Businessman murder

Indore Businessman murder: इंदौर में शनिवार, 23 अगस्त की सुबह उद्योगपति के मर्डर की सनसनीखेज खबर सामने आई। कनाडिया क्षेत्र में रहने वाले उद्योगपति चिराग जैन की उनके की बिजनेस पार्टनर ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

jabalpur news CM Mohan Yadav मध्यप्रदेश सड़क परियोजनाएं Jabalpur flyover MP Longest Flyover Veerangana Rani Durgavati Flyover Nitin Gadkari Jabalpur Madhya Pradesh Flyover जबलपुर फ्लाईओवर रानी दुर्गावती फ्लाईओवर नितिन गडकरी जबलपुर
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें