Advertisment

रोजगार सहायक से मिली करोड़ों की संपत्ति: मुरैना में लोकायुक्त पुलिस की रेड में बड़ा खुलासा, कई वाहन, अवैध हथियार मिले

Morena News: ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को मुरैना के कैलारस में रोजगार सहायक राम अवतार धाकड़ के ठिकानों पर छापा मार कार्रवाई की। उसके यहां से करोड़ों रुपए की संपत्ति के अलावा कई लग्जिरी वाहन, अवैध हथियार मिले हैं

author-image
BP Shrivastava
Morena News

Morena News: ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को मुरैना के कैलारस में रोजगार सहायक राम अवतार धाकड़ के ठिकानों पर छापा मार कार्रवाई की। जिसमें उसके यहां से करोड़ों रुपए की संपत्ति के अलावा कई लग्जिरी वाहन, अवैध हथियार मिले हैं।

Advertisment

अवैध देसी पिस्टल भी बरामद

लोकायुक्त पुलिस के छापे में करीब सवा 2 लाख रुपए की नकदी, 5 लाख रुपए की एफडी, जेसीबी समेत अन्य वाहन, सोने-चांदी के आभूषण, विदेशी यात्रा के दस्तावेज, बीमा पॉलिसी और एक अवैध देसी पिस्टल बरामद हुई है।

रोजगार सहायक के पिता और पत्नी को भी बनाया आरोपी

इस कार्रवाई में रोजगार सहायक के यहां से 1.27 लाख रुपए कीमत का डिनर सेट और महंगी घड़ियां भी बरामद की गई हैं। लोकायुक्त पुलिस ने रोजगार सहायक राम अवतार धाकड़ के साथ ही उनके पिता मुरारी लाल धाकड़ और पत्नी शारदा धाकड़ को भी आरोपी बनाया गया है।

छापेमारी में यह संपत्ति बरामद

  • जेसीबी - (कीमत - 28.46 लाख रुपए)
  • बोलेरो - (कीमत - 4 लाख रुपए)
  • ट्रैक्टर - (कीमत - 7.83 लाख रुपए)
  • स्प्लेंडर बाइक - (कीमत - 56,384 रुपए)
  • बीमा पॉलिसी - (कीमत - 16.61 लाख रुपए)
  • एफडी - (कीमत - 5 लाख रुपए)
  • बैंक खातों में जमा राशि (2.5 लाख रुपए)
  • सोने के 249.21 ग्राम आभूषण - (कीमत 14.19 लाख)
  • चांदी के 907 ग्राम आभूषण - (कीमत 39,925 रुपए)
  • डिनर सेट - (कीमत - 1.27 लाख रुपए)
  • ग्राम मनोहर पूरा स्थित मकान (कीमत - 69.57 लाख रुपए)
  • कैलारस में एक मकान (कीमत - 11 लाख रुपए)
  • विदेश यात्रा के दस्तावेज (मलेशिया यात्रा से जुड़े दस्तावेज भी मिले)
  • नगद 2,24,700 रुपए बरामद
  • महंगी घड़ियां
  • देसी पिस्टल।
Advertisment

रोजगार सहायक ने अर्जित की आय से अधिक संपत्ति

ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने रोजगार सहायक राम अवतार धाकड़ और उनके परिजनों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 12, 13(1)(b), 13(2) संशोधन अधिनियम 2018 और भारतीय दंड संहिता की धारा 109 व 120 के तहत मामला दर्ज किया। शुरुआती जांच में पाया गया कि राम अवतार धाकड़ ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की। जिसे उसने अपने पिता और पत्नी के नाम से निवेश किया।

घर से अवैध हथियार भी मिला

छापे के दौरान राम अवतार धाकड़ के कैलारस तहसील के ग्राम मनोहरपुरा स्थित घर से एक देसी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। इस मामले में थाना पहाड़गढ़ में आर्म्स एक्ट के तहत अलग से केस दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: MP में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला: 45 से 60% अंक वाले कैंडिडेट्स सेकंड डिवीजन,आरक्षण छूट मामले में मांगा जवाब

Advertisment

भ्रष्टाचार से संपत्ति अर्जित करने का आरोप

राम अवतार धाकड़ ग्राम पंचायत कहरपुर, जनपद पंचायत पहाड़गढ़ (मुरैना) में रोजगार सहायक है। लोकायुक्त पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि धाकड़ ने सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी कर, भ्रष्टाचार से यह संपत्ति हासिल की है। लोकायुक्त टीम अब धाकड़ परिवार के अन्य बैंक खातों, अघोषित संपत्तियों और लेन-देन की जांच कर रही है। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, भ्रष्टाचार से अर्जित अन्य संपत्तियों का भी जल्द खुलासा हो सकता है।

ED की तीसरे दिन सौरभ, चेतन और शरद से पूछताछ: केंद्रीय जेल में तीनों से 11 करोड़ कैश और 52 किलो सोना के बारे में सवाल

Saurabh Sharma ED Case

Saurabh Sharma ED Case: ईडी ( प्रवर्तन निदेशालय) की टीम लगातार तीसरे दिन भोपाल केंद्रीय जेल में बंद आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा से पूछताछ कर रही है। ईडी सौरभ शर्मा के जवाबों के आधार पर उसके साथी चेतन सिंह गौर और शरद जायसवाल से सवाल कर रही है और किसी तरह 11 करोड़ कैश और 52 किलो गोल्ड की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। ईडी तीनों के जवाबों से कड़ियां जोड़कर सौरभ शर्मा की काली कमाई के स्त्रोतों और सहयोगियों का पता लगाने की फिराक में है। इससे पहले ईडी ने बुधवार और गुरुवार को भी तीनों से पूछताछ की है।पूरी खबर पढ़ने के लिए यहा क्लिक करें...

Advertisment

morena news Lokayukta police raid Gwalior Lokayukta police raid Rojgar Sahayak Morena Crorepati Rojgar Sahayak
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें