Advertisment

शहडोल में फिर BJP को डिगा नहीं पाई कांग्रेस: दूसरी बार भरोसे पर खरी उतरीं हिमाद्रि सिंह, नहीं चला फुंदेलाल का जादू

MP Lok Sabha Result 2024: शहडोल में फिर BJP को डिगा नहीं पाई कांग्रेस: दूसरी बार भरोसे पर खरी उतरीं हिमाद्रि सिंह, नहीं चला फुंदेलाल का जादू

author-image
Preetam Manjhi
शहडोल में फिर BJP को डिगा नहीं पाई कांग्रेस: दूसरी बार भरोसे पर खरी उतरीं हिमाद्रि सिंह, नहीं चला फुंदेलाल का जादू

हाइलाइट्स

  • शहडोल में फिर BJP को डिगा नहीं पाई कांग्रेस
  • दूसरी बार भरोसे पर खरी उतरीं हिमाद्रि सिंह
  • नहीं चला फुंदेलाल का जादू
Advertisment

MP Lok Sabha Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में शहडोल सीट पर फिर एक बार बीजेपी ने बाजी मार ली है। बीजेपी प्रत्याशी हिमाद्री सिंह ने 3 लाख 97 हजार वोटों से जीत हासिल की है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1797981853518868827

शहडोल लोकसभा सीट इस बार के चुनाव में चर्चा का विषय बनी रही। इस सीट पर मध्यप्रदेश के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। शहडोल लोकसभा सीट पर कुल 63.73% मतदान हुआ था।

बीजेपी ने हिमाद्री सिंह को दूसरी बार दिया था टिकट

शहडोल सीट से बीजेपी ने हिमाद्री सिंह को लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारा था। हिमाद्री सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता दलपत सिंह परस्ते की बेटी हैं।

Advertisment

वहीं उनके पति नरेंद्र मरावी बीजेपी नेता हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले वे बीजेपी में शामिल हुईं थी। वहीं 2019 के चुनाव में बीजेपी के टिकट से जीत दर्जकर वे संसद पहुंचीं।

शहडोल सीट का इतिहास

आदिवासी सुरक्षित लोकसभा सीट शहडोल में आजादी के पहले राज परिवारों का वर्चस्व रहा है। अब लोकतांत्रिक प्रतिस्पर्धा में भी उसकी झलक देखन को मिलती है।

1977 के बाद से शहडोल सीट पर केवल 3 राज परिवारों का वर्चस्व रहा है। पिछले 2 बार के चुनाव में इस सीट पर प्रदेश में सबसे ज्यादा नोटा का बटन दबाया गया है।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: देवास में BJP ने फिर मारी बाजी: दूसरी बार रिकॉर्ड तोड़ वोटों से जीते महेंद्र सोलंकी, नहीं दिखा कांग्रेस का कमाल

Advertisment
चैनल से जुड़ें