Advertisment

त्रिकोणीय मुकाबले में BJP ने मारी बाजी: सतना में गणेश सिंह ने लिया विधानसभा चुनाव की हार का बदला, पांचवी बार बने सांसद

Mp lok sabha chunav Result: सतना लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गणेश सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाह के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की।

author-image
aman sharma
त्रिकोणीय मुकाबले में BJP ने मारी बाजी: सतना में गणेश सिंह ने लिया विधानसभा चुनाव की हार का बदला, पांचवी बार बने सांसद

MP Lok Sabha Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में सतना लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने रोमांचक जीत दर्ज की। बीजेपी प्रत्याशी गणेश सिंह (MP Lok Sabha Result 2024) ने कांग्रेस ने सिद्धार्थ कुशवाह को 84 हजार 949 वोटों से जीते हैं। सतना लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलना तय मानी जा रही है। सतना सीट पर एमपी के तीसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। इस सीट पर कुल 60.37% मतदान हुआ था।

Advertisment

भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार

मध्य प्रदेश के सतना सीट से भारतीय जनता पार्टी (MP Lok Sabha Result 2024) ने गणेश सिंह को मैदान में उतारा था, जबकि दूसरी तरफ कांग्रेस ने सिद्धार्थ कुशवाहा को टिकट दिया था। चुनावी रैलियों में दोनों ही पार्टियां ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी, लेकिन आखिर में जीत भाजपा नेता गणेश सिंह को मिली।

हालांकि, इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है। बता दें कि इस सीट पर कांग्रेस की जीत का अनुमान लगाया जा रहा था, लेकिन परिणाम आने के बाद सब साफ हो गया। भाजपा की जीत के बाद पार्टी कार्यलय में जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

सतना सीट का इतिहास

सतना लोकसभा सीट पर इतिहास में अब तक 15 लोकसभा चुनाव (MP Lok Sabha Result 2024) हुए हैं, जिनमें पांच बार कांग्रेस जीती है। बीजेपी ने यहां पर 9 बार बाजी मारी है। 1996 में यहां पर एक बार बहुजन समाज पार्टी (BSP) का प्रत्याशी भी जीता है। इन 15 चुनावों में जहां सात बार पिछड़े वर्ग के व्यक्ति को जीत मिली, वहीं दो बार अल्पसंख्यक भी चुनाव में जीत चुके हैं।

Advertisment

यहां कांग्रेस अंतिम बार 1991 में जीती थी, जब अर्जुन सिंह निर्वाचित हुए थे। गणेश सिंह यहां से 4 बार सांसद हैं और 5वीं बार चुनावी मैदान में हैं। सिद्धार्थ कुशवाहा के पिता सुखलाल कुशवाहा सतना से बसपा के सांसद रह चुके हैं। सतना संसदीय क्षेत्र में सात विधानसभा क्षेत्र हैं जिनमें से पांच पर भाजपा का कब्जा है और दो कांग्रेस के पास है।

ये भी पढ़ें- दुर्ग लोकसभा सीट का रिजल्ट: बीजेपी के विजय बघेल की जीत तय, इतने लाख वोटों से चल रहे आगे

ये भी पढ़ें- Assembly Election Results 2024: आंध्रप्रदेश में NDA, ओडिशा में BJP की जीत संभव, 9 जून को CM पद की शपथ ले सकते हैं नायडू

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें