Advertisment

BJP के किले को नहीं भेद पाई कांग्रेस: लगातार 8वीं बार सागर में लहराया परचम, पहली बार सांसद बनीं लता वानखेड़े

MP Loksabha Chunav Result 2024: BJP की लता वानखेड़े ने सागर में 3 लाख के भारी अंतर से कांग्रेस के चंद्रभूषण सिंह को हराया।

author-image
aman sharma
BJP के किले को नहीं भेद पाई कांग्रेस: लगातार 8वीं बार सागर में लहराया परचम, पहली बार सांसद बनीं लता वानखेड़े

MP Loksabha Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में सागर सीट (MP Loksabha Chunav Result 2024) पर BJP ने बाजी मारी है। भाजपा प्रत्याशी लता वानखेड़े ने कांग्रेस के प्रत्याशी चंद्रभूषण सिंह बुंदेला को 4 लाख 71 हजार 222 मतों से शिकस्त दी है। सागर सीट पर एमपी के चौथे चरण में 13 मई को वोटिंग हुई थी। इस सीट पर कुल 75.79% मतदान हुआ था। बीजेपी

Advertisment

भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार

मध्य प्रदेश के सागर सीट से भारतीय जनता पार्टी ने लता वानखेड़े (MP Loksabha Chunav Result 2024) को मैदान में उतारा था. लता महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रहीं हैं. अभी कुर्मी क्षत्रिय समाज की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष हैं। वे पहली बार सांसद चुनी गईं हैं.

कांग्रेस के चंद्रभूषण सिंह नहीं कर पाए कमाल

कांग्रेस ने इस बार चंद्रभूषण सिंह को टिकट दिया था। वे बसपा छोड़ 2023 में कांग्रेस (MP Loksabha Chunav Result 2024) में शामिल हुए थे. जिसके बाद कांग्रेस ने उन्हें प्रदेश महामंत्री बनाया था. वे झांसी-ललितपुर के पूर्व सांसद सुजान सिंह बुंदेला के बेटे हैं. हालांकि चुनावी रैलियों में पूरी ताकत झोंकने के बाद भी चंद्रभूषण सिंह कमाल नहीं कर पाए.

सागर सीट का इतिहास

सागर लोकसभा सीट पर 1951 में पहली बार चुनाव हुआ था। पहले चुनाव में यहां पर कांग्रेस (MP Loksabha Chunav Result 2024)  के सोढिया खूबचंद ने जीत हासिल की थी। जनसंघ के चिंतामनरॉव को शिकस्त दी थी। उस समय सोढ़िया ने चिंतामनरॉव को 50 हजार से वोटों से हराया था। 1951 के चुनाव में यह सीट सामान्य वर्ग के लिए थी, लेकिन 1957 में परिसीमन के बाद यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गई।

Advertisment

1962 के चुनाव में सागर सीट फिर सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हो गई थी लेकिन एक बार फिर 1967 से लेकर 2004 तक यह सीट अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित कर दी गई। परिसीमन के बाद 2009 से यह सीट एक बार फिर सामान्य हो गई।

सागर सीट पर भाजपा और कांग्रेस दोनों को यहां पर बराबर जीत मिली है। यहां पर दोनों को 8 बार जीत हासिल हुई है, जबकि 1 बार जनसंघ को जीत हासिल हुई है। 1996 से इस सीट पर भाजपा का ही कब्जा रहा है। सागर लोकसभा सीट के अंतर्गत विधानसभा की 8 सीटें आती हैं। इन 8 सीटों में से 7 पर बीजेपी का कब्जा है.

ये भी पढ़ें- Chhindwara: 50 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे हुए Nakulnath, लगातार बढ़त ले रहे विवेक बंटी साहू!

Advertisment

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh में 11 लोकसभा सीट को लेकर क्या कह रहे डिप्टी CM Arun Sao?

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें