Advertisment

मंडला में फिर लहराया बीजेपी का परचम: 7वीं बार मंडला में फग्गन सिंह कुलस्ते का राज, चुनौती नहीं दे पाए मरकाम

MP Lok Sabha Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में 7वीं बार मंडला से फग्गन सिंह कुलस्ते ने बाजी मारी है। वह 1 लाख से ज्यादा वोटों से जीते।

author-image
aman sharma
मंडला में फिर लहराया बीजेपी का परचम: 7वीं बार मंडला में फग्गन सिंह कुलस्ते का राज, चुनौती नहीं दे पाए मरकाम

MP Lok Sabha Result 2024: MP Lok Sabha Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में मंडला लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने निर्णायक बढ़त बना ली है। बीजेपी प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते, कांग्रेस के ओमकार सिंह मरकाम से 1.04 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर बीजेपी की जीत तय मानी जा रही है। हालांकि फग्गन सिंह कुलस्ते 2023 में विधानसभा चुनाव हार गए थे। मंडला सीट पर एमपी के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। इस सीट पर कुल 72.76% मतदान हुआ था।

Advertisment

फग्गन सिंह कुलस्ते 7वीं बार बने सांसद

मंडला सीट को भारतीय जनता पार्टी का गढ़ माना जाता है। बीजेपी के फग्गन सिंह कुलस्ते सातवीं बार सांसद बने हैं। यहां से फग्गन सिंह कुलस्ते 1996, 1998, 1999 और 2004, 2014 में चुनाव जीत चुके हैं। बता दें कि यहां पर 2009 आम चुनाव को छोड़ दें तो मंडला में भाजपा 28 साल से राज कर रही है। हालांकि वे विधानसभा चुनाव में हार गए थे.

कांग्रेस ने ओमकार सिंह मरकाम को दिया था टिकट

मंडला सीट से कांग्रेस ने इस बार उम्मीदवार ओमकार सिंह मरकाम को टिकट दिया था। मरकाम तीन बार विधायक रहे हैं. उन्होंने 2008, 2013 और 2023 में जीत दर्ज की है। कुलस्ते की तरह गोंड आदिवासी होने के कारण उनको टिकट दिया गया था लेकिन उनका जादू नहीं चल पाया और हार का सामना करना पड़ा.

मंडला सीट का इतिहास

मध्य प्रदेश की मंडला लोकसभा सीट अनुसूचित जनजाति के प्रत्याशी के लिए आरक्षित है। इस सीट पर कभी कांग्रेस का कब्जा रहा करता था। मंडला लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत 8 विधानसभा सीटें आती हैं। शाहपुरा, निवास, लखनादौन, डिंडोरी, मंडला, गोटेगांव, बिछिया, केवलारी की। यह पूरे डिंडोरी और मंडला जिलों और सिवनी और नरसिंहपुर जिलों के हिस्सों को कवर करता है।

Advertisment

2019 का जनादेश

भाजपा के फग्गन सिंह कुलस्ते को 7,37,266 वोट मिले (जीते)
कांग्रेस के कमल सिंह मरावी को 6,39,592 वोट मिले
जीजीपी के रामगुलाम उइके को 48,925 वोट मिले

2014 का जनादेश

2014 के लोकसभा चुनाव में फग्गन सिंह कुलस्ते ने कांग्रेस के ओमकार सिंह को शिकस्त दी थी। इस चुनाव में कुलस्ते को 5,85,720 वोट(48.07 फीसदी) हासिल हुए थे तो वहीं, कांग्रेस के ओमकार सिंह को 4,75,521 वोट (39 फीसदी) वोट हासिल हुए थे।

ये भी पढ़ें- मुरैना में उलटफेर नहीं कर पाई कांग्रेस: लगातार 8वीं बार जीती BJP, बसपा भी नहीं बिगाड़ पाई शिवमंगल तोमर का खेल

Advertisment

ये भी पढ़ें- टीकमगढ़ में BJP की जीत का चौका: लगातार चौथी बार चुनाव जीते वीरेंद्र खटीक, नहीं चला कांग्रेस के युवा चेहरे का दांव!

Advertisment
चैनल से जुड़ें