Advertisment

धार में BJP की हैट्रिक: दूसरी बार सांसद बनीं सावित्री ठाकुर, चुनौती नहीं दे पाए राधेश्याम मुवेल

MP Lok Sabha Result 2024: धार में BJP की हैट्रिक: दूसरी बार सांसद बनीं सावित्री ठाकुर, चुनौती नहीं दे पाए राधेश्याम मुवेल

author-image
Preetam Manjhi
धार में BJP की हैट्रिक: दूसरी बार सांसद बनीं सावित्री ठाकुर, चुनौती नहीं दे पाए राधेश्याम मुवेल

हाइलाइट्स

  • धार में BJP की हैट्रिक
  • दूसरी बार सांसद बनीं सावित्री ठाकुर
  • चुनौती नहीं दे पाए राधेश्याम मुवेल
Advertisment

MP Lok Sabha Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में धार लोकसभा सीट पर फिर एक बार बीजेपी ने बाजी मार ली है। बीजेपी प्रत्याशी सावित्री ठाकुर ने 2 लाख 18 हजार वोटों से जीत हासिल की है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1797924759449260497

धार लोकसभा सीट (MP Lok Sabha Result 2024) इस बार के चुनाव में चर्चा का विषय बनी रही। इस सीट पर मध्यप्रदेश के चौथे चरण में 13 मई को वोटिंग हुई थी। धार लोकसभा सीट पर कुल 71.50% मतदान हुआ था।

बीजेपी प्रत्याशी

धार लोकसभा सीट पर बीजेपी ने सावित्री ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारा था। सावित्री ठाकुर ने दूसरी बार संसदीय चुनाव में अपना भाग्य आजमाया।  इस बार भी सावित्री ठाकुर ने जीत हासिल की।

Advertisment

कांग्रेस प्रत्याशी

कांग्रेस ने इस बार लोकसभा चुनाव में राधेश्याम मुवेल को अपना उम्मीदवार बनाया था। जो कि 1.89 लाख वोटों से हार गए हैं।

धार लोकसभा सीट का इतिहास

धार लोकसभा सीट (MP Lok Sabha Result 2024) पर अनुसूचित जनजाति वर्ग के नेताओं का दबदबा रहा है। यहां कांग्रेस और बीजेपी के बीच में ही मुकाबला होता रहा है।

बता दें कि इस लोकसभा सीट में 1967 से लेकर 1977 तक बीजेपी का कब्जा रहा है। हालांकि उस समय जनसंघ हुआ करता था।

Advertisment

इसके बाद कांग्रेस ने यहां पर अपना गढ़ मजबूत बनाया। इस तरह यहां 8 बार कांग्रेस की जीत हुई थी। लेकिन पिछले 3 चुनाव से कांग्रेस लगातार हार रही है। यहां पर गजेंद्र सिंह राजू खेड़ी और सूरजभानु सोलंकी कांग्रेस के बड़े नाम रहे।

ये खबर भी पढ़ें: रायगढ़ लोकसभा सीट का रिजल्ट: जीत से चंद कदम दूर बीजेपी के राधेश्याम राठिया, निर्णायक मतों से चल रहे आगे

Advertisment
चैनल से जुड़ें