Advertisment

झाबुआ में जीतीं MP के वन मंत्री की पत्नी: कांग्रेसी दिग्गज कांतिलाल भूरिया को हराया, पहली बार सांसद बनीं अनीता चौहान

Mp lok sabha chunav Result: बीजेपी प्रत्याशी अनीता चौहान ने कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया को 1.5 लाख वोटों से हराया।

author-image
aman sharma
झाबुआ में जीतीं MP के वन मंत्री की पत्नी: कांग्रेसी दिग्गज कांतिलाल भूरिया को हराया, पहली बार सांसद बनीं अनीता चौहान

Lok Sabha Elections Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में रतलाम सीट (Lok Sabha Elections Result 2024) पर बीजेपी ने एक तरफा जीत हासिल की है। भाजपा प्रत्याशी अनीता चौहान ने कांग्रेस के दिग्गज नेता कांतिलाल भूरिया को 2 लाख 07 हजार 232 वोट से हराया है। रतलाम लोकसभा सीट इसबार के चुनाव में चर्चा का विषय बनी रही।  रतलाम सीट पर एमपी के चौथे चरण में 13 मई को वोटिंग हुई थी। इस सीट पर कुल 72.86% मतदान हुआ था।

Advertisment

बीजेपी ने अनीता चौहान को दिया था टिकट

अनीता चौहान रतलाम सीट (Lok Sabha Elections Result 2024) से चुनाव मैदान में थीं और पहली बार में ही वह जनता का भरोसा जीतने में कामयाब रहीं। इससे पहले 2019 में भारतीय जनता पार्टी (Lok Sabha Elections Result 2024) ने इस सीट से गुमान सिंह डामोर को इस सीट से टिकट दिया था, जिसके बाद उन्होंने कांतिलाल भूरिया को 90 हजार से ज्यादा वोटों से शिकस्त दी थी।

कांग्रेस ने कांतिलाल भूरिया को दिया था टिकट

रतलाम सीट से कांग्रेस ने दिग्गज नेता कांतिलाल भूरिया को मैदान में उतारा था। कांतिलाल भूरिया भील समुदाय से आते हैं। कांतिलाल का इस सीट पर काफी लंबे समय से कब्जा रहा है, लेकिन 2014 में हार के बाद वह वापस रतलाम की जनता का भरोसा जीतने में विफल रहे हैं। वहीं, एक बार फिर रतलाम की जनता ने उन्हें नकार दिया है।

रतलाम सीट का इतिहास

रतलाम लोकसभा सीट (Loksabha Seat Ratlam) अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट है। यहां पर कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया भील समुदाय से आते हैं। रतलाम-झाबुआ लोकसभा क्षेत्र कांग्रेस का अभेद किला रहा है। इस सीट से पहले कांतिलाल भूरिया 1998 से लेकर 2009 तक लोकसभा चुनाव जीते हैं। रतलाम लोकसभा सीट को 2008 में हुए परिसीमन के बाद लोगों ने जाना है, इससे पहले इस सीट को झाबुआ लोकसभा नाम पहचाना जाता था।

Advertisment

इस लोकसभा सीट में पूरा अलीराजपुर और झाबुआ जिला शामिल है। इन दो जिलों के अलावा इस सीट में रतलाम जिले का कुछ हिस्सा भी है।मध्यप्रदेश मप्र में झाबुआ जिला आदिवासियों का जिला है। यहां के तीज-त्यौहार भी आदिवासियों के रीति-रिवाजों के आधार पर मनाए जाते हैं। यहां पर हर हस्त शिल्प के कई छोटे उद्योग हैं, जो आदिवासियों के कल्चर को दर्शाते हैं।

ये भी पढ़ें- Chhindwara: 50 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे हुए Nakulnath, लगातार बढ़त ले रहे विवेक बंटी साहू!

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh में 11 लोकसभा सीट को लेकर क्या कह रहे डिप्टी CM Arun Sao?

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें