Advertisment

MP Liquor: पिछले 10 साल में 23 फीसदी बढ़ी देश में निर्मित अंग्रेजी शराब की खपत

MP Liquor: पिछले 10 साल में 23 फीसदी बढ़ी देश में निर्मित अंग्रेजी शराब की खपत MP Liquor: In the last 10 years, the consumption of English liquor manufactured in the country increased by 23 percent

author-image
Bansal News
MP Liquor: पिछले 10 साल में 23 फीसदी बढ़ी देश में निर्मित अंग्रेजी शराब की खपत

भोपाल। मध्य प्रदेश में पिछले एक दशक में भारत में निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) की सालाना खपत में 23 प्रतिशत और बीयर उपभोग में 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। MP Liquor प्रदेश के आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने राज्य विधानसभा में यह जानकारी दी। कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी के सवाल के उत्तर में मंगलवार को उन्होंने लिखित उत्तर में बताया कि आईएमएफएल की वार्षिक खपत 2020-21 में बढ़कर 420.65 लाख प्रूफ लीटर (शराब को मापने की इकाई) हो गयी जो कि 2010-11 में 341.86 लाख प्रूफ लीटर की तुलना में 23.05 प्रतिशत अधिक है।

Advertisment

उन्होंने कहा कि इस अवधि में देशी शराब का सेवन 8.52 प्रतिशत बढ़कर 899.16 प्रूफ लीटर हो गया जो कि 2010-11 में 828.59 लाख प्रूफ लीटर था। मंत्री ने बताया कि इसके साथ ही राज्य में बीयर की खपत 2020-21 में 14.19 प्रतिशत बढ़कर 840.77 लाख ‘बल्क लीटर’ हो गई जो 2010-11 में 736.27 लाख ‘बल्क लीटर’ थी। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार के समक्ष शराबबंदी का कोई प्रस्ताव लंबित नहीं है।

uma bharti on liquor poisonous liquor madhya pradesh poisonous liquor mp liquor price MP Liquor madhya pradesh news live madhya pradesh news madhya pradesh liquor shops madhya pradesh liquor policy madhya pradesh liquor news today madhya pradesh liquor mafia madhya pradesh latest news Madhya Pradesh government madhya pradesh liquor vat decrease liquor vat liquor store raipur liquor store news liquor store liquor shops in madhya pradesh liquor shop licence liquor shop in madhya pradesh liquor rates liquor mafia in madhya pradesh liquor license in mp liquor ban in madhya pradesh liquor illicit liquor Illegal liquor Madhya Pradesh alcohol ban madhya pradesh
Advertisment
चैनल से जुड़ें