Advertisment

Ladli Laxmi Utsav: MP में 2 मई को लाड़ली लक्ष्मी उत्सव: एक पेड़ लाड़ली लक्ष्मी के नाम अभियान में होगा पौधा रोपण

Ladli Laxmi Utsav Mohan Yadav: लाड़ली लक्ष्मी योजना उत्सव पर सीएम मोहन यादव के निर्देश, जिला, निकाय स्तर पर होंगे कार्यक्रम

author-image
sanjay warude
Ladli Laxmi Utsav Mohan Yadav

हालाइट्स

  • उत्सव का संचालन बालिकाओं द्वार किया जाएगा
  • अपराजिता कार्यक्रम में मार्शल आर्ट का प्रदर्शन होगा
  • लाड़ली लक्ष्मी फ्रेंडली पंचायतों का सम्मान होगा
Advertisment

Ladli Laxmi Utsav Mohan Yadav: मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना (MP Ladli Laxmi Yojana)अन्तर्गत 2 मई 2025 को 'लाड़ली लक्ष्मी उत्सव' मनाया जाएगा। इसके साथ एक पेड़ मां के नाम अभियान के बाद अब एमपी में एक पेड़ लाड़ली लक्ष्मी के नाम (1 tree Ladli Lakshmi name) लगाएंगे। जिसकी तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने निर्देश जारी किए हैं। यह उत्सव जिला, नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में मनाया जाएगा।

मार्शल आर्ट का प्रदर्शन करेगी लाड़लियां

सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा कि प्रत्येक जिला और निकाय स्तर पर कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। लाड़ली बालिकाओं द्वारा उत्सव का संचालन किया जाएगा। इसमें कन्या-पूजन, दीप प्रज्ज्वलन, लाड़ली बालिकाओं के प्रेरक भाषण और 'अपराजिता' कार्यक्रम अन्तर्गत लाड़लियां मार्शल आर्ट (Martial arts) का प्रदर्शन जैसे विशेष कार्यक्रम शामिल है।

बेटियों के सम्मान, सुरक्षा का साझा संकल्प

सीएम यादव ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी उत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण का साझा संकल्प है। इसके जरिए जिला, नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायत  (Village Council) स्तर पर बेटियों के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

Advertisment

ये भी पढ़ें: Dewas Kidnapping Rape: शौच करने गई युवती का अपहरण, रेप किया और छोड़ा, चेहरे पर चोट के निशान मिले

उत्सव पर इनका होगा सम्मान

उत्सव में प्रदेश की लाड़ली लक्ष्मी फ्रेंडली पंचायतों (Ladli Lakshmi Friendly Panchayat), उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाली बालिकाओं के सम्मान के साथ बालिकाओं को आश्वासन प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम में लाड़ली क्लब की सदस्य बालिकाएं अपने अनुभव भी साझा करेंगी।

शौच करने गई युवती का अपहरण, रेप किया और छोड़ा, चेहरे पर चोट के निशान मिले

Advertisment

Madhya Pradesh Dewas Kidnapping Rape Case (1)

Madhya Pradesh Dewas Kidnapping Rape Case Update: मध्य प्रदेश के देवास (MP Dewas) जिले के भोरासा थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म (Rape Case) की घटना सामने आई है। रविवार रात घटी इस घटना में युवती का अपहरण (Girl Kidnapping) कर उसके साथ बर्बरता की गई। पीड़िता को गंभीर रूप से घायल अवस्था में छोड़ दिया गया, जिसके चेहरे पर चोट के निशान हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

hindi news bhopal news MP news ladli laxmi utsav CM Mohan Yadav MP Ladli Laxmi Yojana Utsav Mohan Yadav 2 May MP CM Mohan Yadav Ladli Laxmi Yojana Utsav Announcement
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें