Advertisment

Latest Updates: मध्यप्रदेश में लाड़ली बहनों के खातों में आएंगे 1250 रुपये, विमेंस वर्ल्ड कप में भारत-ऑस्ट्रेलिया का मैच

Latest Updates 12 October: मध्यप्रदेश में 12 अक्टूबर को लाड़ली बहनों के खातों में लाड़ली बहना योजना की 29वीं किस्त आएगी। विमेंस वर्ल्ड कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच होगा।

author-image
Rahul Garhwal
mp ladli behna yojana kisht womens world cup india vs australia uttam singh birthday 12 october hindi news

Latest Updates 12 October: 12 अक्टूबर, शनिवार को देश-विदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और खेलों की दुनिया में क्या-क्या होगा। ये रहे अपडेट्स…

Advertisment

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद का दौरा

anita anand

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद 12 से 17 अक्टूबर तक भारत, सिंगापुर और चीन का दौरा करेंगी। दिल्ली में आनंद भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से व्यापार, ऊर्जा परिवर्तन और सुरक्षा पर बातचीत करेंगी।

MP में लाड़ली बहनों को मिलेगी 29वीं किस्त

ladli behna yojna mp

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत 12 अक्टूबर को खाते में 29वीं किस्त का पैसा आने वाला है। मुख्यमंत्री मोहन यादव 1541 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे। मतलब महिलाओं के खाते में 1250 रुपये ही आएंगे।

CG में वार्ड ब्वाय और वार्ड आया भर्ती परीक्षा

online exam

छत्तीसगढ़ में 12 अक्टूबर को वार्ड बॉय और वार्ड आया भर्ती परीक्षा होगी। 30 केंद्रों पर मेटल डिटेक्टर से जांच की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही सुरक्षा के इंतजाम हैं।

Advertisment

विमेंस वर्ल्ड कप में भारत-ऑस्ट्रेलिया का मैच

harmanpreet kaur

विमेंस वर्ल्ड कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच खेला जाएगा। मुकाबला विशाखापट्टनम में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। पिछला मैच भारत को साउथ अफ्रीका ने हराया था।

भारत के हॉकी खिलाड़ी उत्तम सिंह का जन्मदिन

Uttam Singh birthday

भारतीय हॉकी प्लेयर उत्तम सिंह का जन्मदिन है। वह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के करमपुर के रहने वाले हैं। उत्तम सिंह टीम इंडिया में एक फॉरवर्ड पोजीशन पर खेलते हैं। उनके नाम अब तक 6 इंटरनेशनल गोल हैं।

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

Advertisment
Womens World Cup India vs Australia MP Ladli Behna Yojana CM Mohan Yadav Canada Foreign Minister Anita Anand India Visit 12 october ko kya hoga
Advertisment
चैनल से जुड़ें