Advertisment

MP Ladli Behna Yojana Update: सितंबर 2023 से नये‌ आवेदन बंद, फिर भी बढ़ गईं 42 हजार लाड़ली बहनें

Madhya Pradesh Ladli Behna Yojana Case Update: मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना में बहनों की संख्या को लेकर बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। दरअसल, सितंबर 2023 से राज्य सरकार ने नये आवेदन की प्रोसेस को बंद कर दिया था, लेकिन फिर भी इस योजना में संख्या घटने के बजाय 42 हजार लाड़ली बहनें बढ़ गईं।

author-image
sanjay warude
MP Ladli Behna Yojna Update

MP Ladli Behna Yojna Update

Madhya Pradesh Ladli Behna Yojana Case Update: मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना में बहनों की संख्या को लेकर बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। दरअसल, सितंबर 2023 से राज्य सरकार ने नये आवेदन की प्रोसेस को बंद कर दिया था, लेकिन फिर भी इस योजना में संख्या घटने के बजाय 42 हजार लाड़ली बहनें बढ़ गईं।

Advertisment

मध्यप्रदेश में इस वक्त हर महीने लगभग सवा करोड़ से ज्यादा बहनों को इस योजना के जरिए 1250-1250 रुपए खातों में मिल रहे हैं। आठ महीने पहले जनवरी 2025 में करीब 1.52 लाख बहनों के नाम इस योजना की सूची से बाहर हो गए थे। दो साल पहले से नए आवेदन की प्रोसेस बंद होने के बाद भी पिछले दो महीनों में इस योजना में हजारों बहनों की संख्या अचानक बढ़ गईं।

दिसंबर, जून में घटी, अगस्त में बढ़ीं

जनवरी 2025 में बहनों की संख्या 1,28,26,571 से घटकर 1,26,74,282 रह गई। फिर जून 2025 तक बहनों की यह संख्या घटकर 1,26,47,784 पर ठहर गई। अगस्त में यह संख्या बढ़कर लगभग 1,26,89,000 पर पहुंच गई। जनवरी से अगस्त 2025 के बीच संख्या स्थिर रही।

बहनों के Payment में भी बढ़ोतरी

जून 2023 से जून 2025 तक 27 किश्तों में लगभग 4.02 लाख करोड़ रुपये का वितरण किया गया है। शुरुआत में जून 2023 में 1,24,42,587 महिलाओं को 1203.62 करोड़ रुपये मिले। जून 2025 तक लाभार्थियों की संख्या 1,26,47,784 और भुगतान की राशि बढ़कर 1544.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

Advertisment

MP Ladli Behna Yojna

घट-बढ़ का पैटर्न और संयोग

अब तक दोनों बार दिसंबर के बाद जनवरी में ही बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

- दिसंबर 2023: beneficiary की संख्या 1,30,33,803 थी, जो जनवरी 2024 में घटकर 1,28,75,738 हो गई। यानी लगभग 1.58 लाख महिलाएं कम हुईं।

- दिसंबर 2024: beneficiary की संख्या 1,28,26,571 थी, जो जनवरी 2025 में घटकर 1,26,74,282 रह गई। इस बार भी करीब 1.52 लाख महिलाएं कम हुईं।

लाड़ली बहनों का रिपोर्ट कार्ड

  • योजना की शुरुआत में beneficiary (जून 2023) 1,24,42,587 बहनें
  • भुगतान की शुरुआत (जून 2023) ₹1,203.62 करोड़ बहनें
  • सितंबर 2023 में जुड़े नए बहनों के 6 लाख नाम
  • दिसंबर 2024 में कुल beneficiary 1,28,26,571 बहनें
  • जनवरी 2025 में घटे कुल beneficiary 1,52,289 बहनें
  • अगस्त 2025 में कुल beneficiary 1,26,89,000 बहनें
  • जून 2025 में कुल beneficiary 1,26,47,784 बहनें
  • जून की तुलना में अगस्त में करीब 42,000 बहनें बढ़ीं।
  • (जून 2023-जून 2025) तक (27 किस्तों में) कुल Payment ₹4.02 लाख करोड़
Advertisment

बहनें घटने-बढ़ने की ये वजहें

  • आधार और बैंक खाते लिंक न होना।
  • कई महिलाओं का खुद योजना से बाहर होना।
  • पात्रता की पुनः जांच में नाम हटना।
  • स्थानीय आपत्ति निराकरण समितियों के फैसले।
  • खातों का निष्क्रिय होना या मृत्यु जैसी स्थितियां।

खबर अपडेट की जा रही

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

MP Rain Alert: गणेश चतुर्थी पर होगी हल्की बरसात, आज उज्जैन संभाग में भारी हैवी रेन, बरगी बांध के 5 गेट खुलेंगे

Advertisment

MP Rain Alert

MP Rain Alert: मध्यप्रदेश में बारिश का पैटर्न बदल गया है। एक सिस्टम कमजोर पड़ने से बारिश कम होगी। आज प्रदेश के कुछ जिलों में हैवी रेन अलर्ट है। गणेश चतुर्थी पर भी ऐसा ही मौसम रहेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

hindi news mpnews ladli behna yojana MP Ladli Behna Yojana ladli behna yojana status Ladli Behna Yojana 2025 MP Ladli Behna Yojana Application Process MP Ladli Behna Yojana Update MP WCD Madhya Pradesh (MP) Ladli Behna Yojana Case Update Mukhyamantri Ladli Behna Yojana
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें