Advertisment

Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों के खातों में योजना की 28वीं किस्त की राशि ट्रांसफर, सीएम ने झाबुआ से जारी की राशि

Meta Description; Madhya Pradesh Ladli Behna Yojana 28th Installment [12 September 2025] Payment Update: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार, 12 सितंबर को झाबुआ के पेटलावद से लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की 28वीं किश्त जारी की।

author-image
BP Shrivastava
Ladli Behna Yojana Kist

Ladli Behna Yojana Kist

हाइलाइट्स

  • लाड़ली बहनों के खाते में  28वीं किस्त जारी
  • सीएम ने झाबुआ से ट्रांसफर की राशि
  • 1.26 करोड़ से अधिक बहनों के खाते पहुंचे पैसे
Advertisment

Ladli Behna Yojana 28th kist 12 September 2025: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार, 12 सितंबर को झाबुआ के पेटलावद से लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की 28वीं किश्त जारी की। सीएम ने 1.26 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में 1514 करोड़ से अधिक की राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की।

https://twitter.com/BansalNews_/status/1966450313822453842

publive-image

पेंशनर्स के खाते में भी राशि ट्रांसफर

सीएम ने यहां राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत प्रदेश के 53.48 लाख से अधिक पेंशन हितग्राहियों के खातों में 320.89 करोड़ से अधिक की राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की।

[caption id="attachment_894023" align="alignnone" width="933"]publive-image सीएम डॉ. मोहन यादव झाबुआ के पेटलावद में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में संबोधित करते हुए।[/caption]

Advertisment

भाईदूज से बहनों को मिलेंगे 1500 रुपए

आपको बता दें, इस योजना (Ladli Behna Yojana) की शुरुआत जनवरी, 2023 में हुई थी। उस वक्त पात्र महिलाओं के खाते में हर महीने 10 तारीख तक 1000 रुपए की राशि ट्रांसफर की जाती थी। हालांकि, बाद में राशि बढ़ाने के साथ ही पैसा खाते में भेजने की तारीख को बदल दिया गया। अब महिलाओं के खाते में हर महीने 1250 रुपए की राशि ट्रांसफर की जाती है। मुख्यमंत्री मोहन यादव भाईदूज से राशि 1500 रुपए करने का ऐलान कर चुके है।

ये भी पढ़ें:  CM Mohan Yadav ने 7 हजार से ज्यादा बच्चों को सौंपी स्कूटी की चाबी, टॉपर के साथ बैठकर उठाया राइड का लुत्फ

345.34 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण

सीएम ने झाबुआ में 345.34 करोड़ रुपए की लागत के 72 से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। जिसमें विभिन्न विभागों के 194.56 करोड़ रुपए के 35 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 150.78 करोड़ रुपए की लागत के 37 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

Advertisment

MP Weather Today: मध्यप्रदेश में आज हल्की बारिश की उम्मीद, इस मानसून गुना में सबसे ज्यादा तो खरगोन में सबसे कम बरसात

MP Weather Today

MP Weather Today: मध्यप्रदेश में इस वक्त मौसम का मिलाजुला असर है। कहीं धूप खिली हुई है तो कहीं आसमान में बादल है, हालांकि, कहीं भी तेज बारिश की संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आज प्रदेशभर में हल्की बारिश की उम्मीद है। अभी चार दिन ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। पूरी खबर पढ़ने के  लिए यहां क्लिक करें...

Mohan Yadav ladli behna yojana
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें