Advertisment

Latest Updates: MP की लाड़ली बहनों के खातों में आएंगे 1250 रुपये, रोजगार मेले में 51 हजार नियुक्ति पत्र बांटेंगे PM मोदी

Latest Updates 12 July: मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के खातों में सीएम मोहन 1250 रुपये की राशि भेजेंगे। पीएम मोदी रोजगार मेले में वर्चुअली 51 हजार कैंडिडेट्स को नियुक्ति पत्र बांटेंगे।

author-image
Rahul Garhwal
MP Ladli Behna Yojana 1500 Rupees cm mohan yadav today PM Modi Rojgar mela India England 3rd test 12 july updates hindi news

Latest Updates 12 July: 12 जुलाई शुक्रवार को देश-विदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और खेलों की दुनिया में क्या-क्या होगा। ये रहे अपडेट्स…

Advertisment

MP की लाड़ली बहनों को मिलेंगे 1250 रुपये

ladli behna yojana

आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम को लाड़ली बहनों के खातों में 1250 रुपये की राशि भेजेंगे। उज्जैन के नलवा गांव में ये कार्यक्रम होगा। प्रदेशभर की लाड़ली बहनों को अभी 1250 रुपये मिलेंगे। इसके बाद रक्षाबंधन से पहले 250 रुपये की विशेष सहायता राशि भी खाते में डाल दी जाएगी।

रोजगार मेले में 51 हजार नियुक्ति पत्र बांटेंगे PM मोदी

pm modi

पीएम नरेंद्र मोदी 12 जुलाई को 16वें रोजगार मेले के आयोजन के दौरान देश के अलग-अलग राज्यों के 51 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। कार्यक्रम का आयोजन आज सुबह करीब 11 बजे होगा। पीएम मोदी इस मौके पर विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नियुक्ति पाने वालों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित करेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का लखनऊ दौरा

rajnath singh

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर सुबह 11 बजे लखनऊ पहुंचेंगे। वे अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। रविवार को वापस दिल्ली लौटेंगे।

Advertisment

भारत-इंग्लैंड दौरे का तीसरा दिन

kl rahul lords test

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट में तीसरे दिन का खेल होगा। तीसरे दिन का खेल भारतीय समय अनुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। केएल राहुल 53 और रिषभ पंत 19 रन बनाकर क्रीज पर हैं। वे भारतीय पारी को आगे बढ़ाएंगे। भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट पर 145 रन बना लिए थे। टीम इंडिया इंग्लैंड के पहली पारी के स्कोर से 242 रन पीछे है।

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

मध्यप्रदेश पुलिस के 55 सब-इंस्पेक्टर के ट्रांसफर, जानें किसे कहां भेजा, देखें पूरी लिस्ट

Advertisment

MP SI Transfer List: मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। 55 सब-इंस्पेक्टर के ट्रांसफर किए गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ladli behna yojana PM Modi Rojgar Mela Ladli Behna Yojana 1500 Rupees Ladli Behna 1500 Rupees CM Mohan Yadav Defense Minister Rajnath Singh UP Visit Latest Updates 12 July
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें