Advertisment

Ladli Behna Yojana: सितंबर में इस दिन आएगी लाड़ली बहना योजना की राशि, 28वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट !

Ladli Behna Yojana 28th Installment September 2025: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना की 28वीं किस्त जल्द जारी होगी। खबर है कि 13 सितंबर को सीएम मोहन यादव झाबुआ दौरे से सिंगल क्लिक के जरिए राशि ट्रांसफर करेंगे।

author-image
BP Shrivastava
Ladli Behna Yojana 28th Installment

Ladli Behna Yojana 28th Installment

हाइलाइट्स

  • लाड़ली बहनों के खाते में आएंगे ₹1250
  • 13 सितंबर को आएगी योजना की राशि
  • 28वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट
Advertisment

Ladli Behna Yojana 28th Installment September 2025: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की 28वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सितंबर की राशि का बेसब्री से इंतजार कर रही बहनों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है।

रक्षाबंधन पर मिले थे 250 रुपए अतिरिक्त

दरअसल, पिछले महीने यानी अगस्त में रक्षाबंधन त्योहार के चलते तय समय सीमा से पहले यानी 7 अगस्त को 27वीं किस्त जारी की गई थी। सीएम ने शगुन के रूप में लाड़ली बहनों के खाते में 250 रुपए अतिरिक्त भी ट्रांसफर किए थे। इसके अलावा उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 28 लाख से अधिक बहनों को 43.90 करोड़ रुपए भी जारी किए गए थे।

इस बार झाबुआ से जारी होगी राशि ट्रांसफर !

खबर के मुताबिक इस बार 13 सितंबर को लाड़ली बहनों (Ladli Behna Yojana) के खाते में ट्रांसफर की जा सकती है। सूत्र बताते हैं, 13 सितंबर को मुख्यमंत्री झाबुआ के पेटलावद दौरे पर रहेंगे। यहां वो लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी दौरान सीएम सिंगल क्लिक के जरिए योजना की राशि ट्रांसफर करेंगे।

Advertisment

ये भी पढ़ें:  MP News : CM मोहन यादव ने मऊगंज को दिया विकास का तोहफा, 241.33 करोड़ रूपये के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

भाईदूज से बहनों को मिलेंगे 1500 रुपए

आपको बता दें, इस योजना की शुरुआत जनवरी, 2023 में हुई थी। उस वक्त पात्र महिलाओं के खाते में हर महीने 10 तारीख तक 1000 रुपए की राशि ट्रांसफर की जाती थी। हालांकि, बाद में राशि बढ़ाने के साथ ही पैसा खाते में भेजने की तारीख को बदल दिया गया। अब महिलाओं के खाते में हर महीने 1250 रुपए की राशि ट्रांसफर की जाती है। मुख्यमंत्री मोहन यादव भाईदूज से राशि 1500 रुपए करने का ऐलान कर चुके है।

Pragya Singh Thakur: अनिरुद्धाचार्य के समर्थन में प्रज्ञा ठाकुर, बोलीं- संस्कार न मिलने से बिगड़ती है समाज की तस्वीर

Advertisment

Pragya Singh Thakur Support Aniruddhacharya: भोपाल से पूर्व भाजपा रहीं सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के हालिया बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि जब माता-पिता बच्चों को संस्कार नहीं दे पाते तो समाज में कई बुराईयां बढ़ जाती हैं। साध्वी प्रज्ञा ने वृंदावन प्रवास के दौरान यह टिप्पणी की और बेटियों के साथ बेटों पर भी अनुशासन लागू करने की बात कही। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि अगर मां-बाप बच्चों को संस्कार नहीं दे पाते तो बच्चियां अर्धनग्न दिखाई देती हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

MP women welfare scheme MP Ladli Behna scheme update Ladli Behna Yojana September 2025 Installment Ladli Behna Yojana 28th installment Ladli Behna September installment Ladli Behna Payment Update CM Mohan Yadav scheme
Advertisment
चैनल से जुड़ें