Advertisment

MP Kisan Fasal Bima Yojana: मध्यप्रदेश के किसानों को दो रबी फसलों का बीमा क्लेम कब मिलेगा ?

MP Kisan Fasal Bima Yojana: मध्यप्रदेश के किसानों को खरीफ 2024 की फसल बीमा क्लेम राशि 1156 करोड़ रुपए दी जाएगी, लेकिन रबी 2023-24 और रबी 2024-25 के 294 करोड़ रुपए के क्लेम पर अब भी सवाल बरकरार हैं।

author-image
BP Shrivastava
MP Kisan Fasal Bima Yojana: मध्यप्रदेश के किसानों को दो रबी फसलों का बीमा क्लेम कब मिलेगा ?

हाइलाइट्स

  • आज खरीफ 2024-25 के 1156 करोड़ ट्रांसफर होंगे किसानों के खाते में
  • रबी फसल 2023-24 तथा 2024-25 की बीमा क्लेम की राशि कब मिलेगी ? 
  • दो रबी फसलों के कुल 355 करोड़ रुपए बीमा क्लेम के बाकाया हैं 
Advertisment

MP Kisan Fasal Bima Yojana: ठीक 20 दिन पहले मध्यप्रदेश के किसानों को दो रबी की फसलों और एक खरीफ की फसल की बीमा राशि भुगतान करने की खबर सामने आई थी। इस हिसाब से किसानों 1450 करोड़ रुपए से ज्यादा का बीमा क्लेम मिलना था, लेकिन रविवार, 11 अगस्त को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया कि एमपी के किसानों को खरीफ 2024 के बीमा क्लेम के 1156 करोड़ रुपए किसानों के खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे।

यानी पहले 1450 करोड़ रुपए मिलने वाले थे, लेकिन अब 294 करोड़ रुपए कम हो गए हैं। अब सवाल उठ रहा है कि आखिरकार रबी 2023-24 और रबी 2024-25 की बीमा क्लेम की राशि लगभग 294 करोड़ रुपए किसानों को नहीं मिलेगी? हालांकि, पूर्व में दोनों रबी फसल का बीमा क्लेम 355 करोड़ रुपए के लगभग था।

नये ऐलान में रबी फसलों के बीमा क्लेम का जिक्र नहीं

यहां बता दें, 19 जुलाई को जानकारी आई कि रबी फसल 2023-24 का क्लेम 190 करोड़ से अधिक करीब 10 लाख किसानों को और रबी फसल 2024-25 का क्लेम 165 करोड़ रुपए से ज्यादा लगभग 9 लाख किसानों को मिलना है। साथ में खरीफ 2024 के बीमा क्लेम की राशि 1100 करोड़ रुपए बताई गई थी। अब यह 1156 कराेड़ हो गई है। नये ऐलान में दो साल का रबी फसल के बीमा क्लेम का कोई जिक्र नहीं किया गया है। इसे लेकर किसानों का सवाल है कि आखिरकार यह राशि उन्हें कब मिलेगी? उनका कहना है कि खरीफ 2024 की जो बीमा क्लेम राशि 1156 करोड़ रुपए दी जा रही है, उसी के साथ कम से कम रबी 2023-24 की 190 करोड़ रुपए का क्लेम पहले दिया जाए, क्योंकि यह राशि पहले की बकाया है।

Advertisment

रबी फसल के दो सीजन के 19 लाख किसानों को मिलने थे 355 करोड़ 

रबी 2023-24 और 2024-25 के 19 लाख किसानों को कुल 355 करोड़ रुपए का बीमा क्लेम मिलना है। रबी 2023-24 में प्रदेश के 20 लाख 27 हजार 135 किसानों ने फसल बीमा कराया था। इसमें कुल 947.79 करोड़ रुपए का प्रीमियम जमा हुआ था। इसमें किसानों द्वारा 258.57 करोड़ रुपए खुद जमा किए, बाकी प्रीमियम केंद्र और राज्य सरकार ने दिया। इस सीजन में अब तक सिर्फ 3129 किसानों को 5.78 करोड़ रुपए की क्लेम राशि मिली थी। अब 10 लाख किसानों को 190 करोड़ रुपए से अधिक का क्लेम मिलना है। इसी तरह रबी 2024-25 में 20 लाख 46 हजार 808 किसानों ने फसल बीमा कराया था। अब 9 लाख किसानों का 165 करोड़ रुपए से अधिक का बीमा क्लेम बकाया है।

किस सीजन में कितना मिलना है बीमा क्लेम

  मौसम  क्लेम राशि  किसान संख्या
  रबी 2023-24
  ₹190 करोड़ से अधिक  लगभग 10 लाख किसान
  खरीफ 2024  ₹1100 करोड़ से अधिक  लगभग 25 लाख किसान
  रबी 2024-25  ₹165 करोड़ से अधिक  लगभग 9 लाख किसान
  कुल  ₹1450 करोड़ से अधिक

ये भी पढ़ें: MP Kisan Fasal Bima: एमपी के लाखों किसानों के लिए खुशखबरी, शिवराज का बड़ा ऐलान, इस दिन आएंगे बीमा क्लेम के 1156 करोड़

Advertisment

शिवराज ने कहा- योजना के 1156 करोड़ किसानों के खाते में ट्रांसफर होंगे

रविवार,10 अगस्त को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एमपी के किसानों के खातों में फसल बीमा योजना की राशि आने वाली है। सोमवार 11अगस्त में योजना के 1156 करोड़ रुपए किसानों के खाते में डाले जाएंगे। जिससे प्रदेश के लाखों किसानों को लाभ होगा।

रायसेन में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ग्रीनफील्ड रेल कोच निर्माण केंद्र का भूमिपूजन किया। उमरिया गांव में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री और विदिशा से सांसद शिवराज सिंह चौहान ने जनता को संबोधित करते हुए कई बड़ी घोषणाएं कीं। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के लिए शौर्य, देश की सुरक्षा, किसानों के अधिकार, योजनाओं और औद्योगिक विकास पर जोर दिया।

MP में किसानों के लिए अच्छी खबर: प्रदेश के 44 लाख से अधिक किसानों को हफ्तेभर में मिलेगा 1450 करोड़ का बीमा क्लेम

Advertisment

MP Kisan Fasal Bima

MP Kisan Fasal Bima: मध्यप्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। मानसूनी राहत के बाद अब किसानों को बीमा क्लेम की बड़ी राशि मिलने वाली है। किसानों को हफ्तेभर में 1450 करोडे़ रुपए का बीमा क्लेम पेमेंट होने वाला है। यह रबी की दो फसल और खरीफ की एक फसल का बीमा क्लेम होगा। इससे 44 लाख से अधिक किसानों को बीमा क्लेम राशि का भुगतान होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..

pradhan mantri fasal bima yojana Shivraj Singh Chouhan Announcement Madhya Pradesh crop insurance Kharif 2024 claim Rabi crop pending claim farmers insurance payment MP agriculture minister PMFBY MP
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें