Advertisment

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में दिखेगा MP का गौरव: ऐसी होगी इस बार की झांकी, श्योपुर के स्थानीय नृत्य समेत दिखेगी रोचक कहानी

MP Jhanki Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में जलवा बिखेरेगी ये झांकी, श्योपुर के खास नृत्य के साथ ये होंगी खास बातें

author-image
Rohit Sahu
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में दिखेगा MP का गौरव: ऐसी होगी इस बार की झांकी, श्योपुर के स्थानीय नृत्य समेत दिखेगी रोचक कहानी

MP Jhanki Republic Day 2025: एमपी की झांकी का गौरव इस बार गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर नई दिल्ली में दिखाई देगा। प्रदेश की शानदार झांकी इस बार नेचर और कल्चर के इर्द गिर्द नजर आने वाली है। इस बार की झांकी में एमपी के चीता स्टेट का रसूख दिखाया जाएगा। एमपी के पास टाइगर स्टेट का दर्जा तो पहले से था ही अब चीता स्टेट का दर्जा भी हासिल कर लिया है। इसमें पहाड़ी क्षेत्र में चीते का आकर्षण देखते ही बन रहा है।

Advertisment
झांकी की खास बातें

publive-image

एमपी की झांकी में इस बार प्रदेश में चीतों के बसने की पूरी कहानी प्रस्तुत की जाएगी। झांकी के आगे श्योपुर का स्थानीय नृत्य लहंगी करता हुआ एक दल साथ चलेगा। इसके साथ ही जंगली जीव जन्तुओं को भी झांकी में दर्शाया जाएगा।

चीतों के साथ इन जीवों की झलक

publive-image

झांकी के आगे के हिस्से में कूनो नेशनल पार्क में पुनर्स्थापित किए गए चीतों का जोड़ा और कूनो में जन्मे नन्हे चीता शावक दिखाए गए हैं। झांकी के मध्य में कूनो नदी की कल-कल करती ध्वनि और उसके आसपास प्राकृतिक वातावरण में विचरते हिरण, बंदर और अन्य जीव-जंतुओं को भी दर्शाया गया है।

झांकी से यह संदेश

publive-image

इस झांकी के माध्यम से यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि यह क्षेत्र चीतों के लिए एक सुरक्षित स्थल है। झांकी के मध्य के पीछे के हिस्से में, पेड़ के नीचे चीतामित्र स्थानीय लोगों को चीता संरक्षण के लिए प्रशिक्षण देते हुए दिखाए गए हैं। अंतिम हिस्से में, वॉच टॉवर से वनकर्मी चीतों की निगरानी करते हुए नजर आ रहे हैं। ध्यान देने योग्य बात यह है कि चीतों के पुनर्स्थापन की सफल परियोजना के परिणामस्वरूप, इस समय प्रदेश में कुल 24 चीते हैं, जिनमें वयस्क और शावक दोनों शामिल हैं।

Advertisment
यह भी पढ़ें: MP Gold Rate Today: फिर बढ़ा सोने का भाव, जानें प्रदेश में सोने का भाव क्या!
ये होगी टैगलाइन
publive-image

चीता द प्राइड ऑफ इंडिया' (Cheetah The Pride Of India) का टैगलाइन के साथ झांकी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर गौरव दिखाएगी। इससे संदेश दिया जाएगा कि चीतों के संरक्षण के लिए भारत कई वर्षों से प्रयासरत रहा है। बता दें कूनो सेंचुरी में वयस्क और शावकों समेत कुल 24 चीते मौजूद हैं। श्योपुर जिले की सहरिया जनजाति का नृत्य 'लहंगी' प्रदर्शन करते हुए दिखेगा। यह नृत्य विशेष रूप से युवा पुरुषों द्वारा किया जाता है, जिसमें वे लाठी पकड़कर उसे पिटते हुए एक लयबद्ध ध्वनि उत्पन्न करते हैं। लहंगी नृत्य में कई तरह की कलाबाजियां भी देखने को मिलती हैं।

यह भी पढ़ें: MP News: कब्जा कराने का काम शुरु कर दिया क्या..? Khargone पहुंचे Jitu Patwari तहसलीदार पर क्यों भड़के?

Advertisment
MP Jhanki Republic Day 2025 REPUBLIC DAY 2025 PARADE KUNO TOTAL CHEETAHS 24 KUNO CHEETAHS PRIDE OF INDIA GANDHI SAGAR NEW HOME CHEETAH MP TABLEAU CHEETAHS AT RAJPATH REPUBLIC DAY 2025 PARADE RAJPATH NEW DELHI mp jhanki in republic day parade
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें