Advertisment

MP Tiger Corridor: मध्यप्रदेश में बनेगा 4 टाइगर रिजर्व को जोड़ने वाला कॉरिडोर और ग्रीनफील्ड हाइवे

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मध्यप्रदेश को सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर की बड़ी सौगात दी है। उन्होंने 5,500 करोड़ रुपए की लागत से चार टाइगर रिजर्व को जोड़ने वाले कॉरिडोर और भोपाल-जबलपुर ग्रीनफील्ड हाईवे की घोषणा की।

author-image
Vikram Jain
MP Tiger Corridor: मध्यप्रदेश में बनेगा 4 टाइगर रिजर्व को जोड़ने वाला कॉरिडोर और ग्रीनफील्ड हाइवे

हाइलाइट्स

  • एमपी में 5,500 करोड़ की लागत से बनेगा टाइगर कॉरिडोर।
  • भोपाल-जबलपुर के बीच होगा ग्रीनफील्ड हाईवे का निर्माण।
  • केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने की घोषणा।
Advertisment

Madhya Pradesh Nitin Gadkari Announces Tiger Corridor Greenfield Highway: मध्यप्रदेश में अब चार टाइगर रिजर्व को जोड़ने वाला विशेष कॉरिडोर और भोपाल-जबलपुर के बीच ग्रीनफील्ड हाईवे बनेगा। यह घोषणा केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जबलपुर में की। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से पर्यटन, रोजगार और आर्थिक विकास को बल मिलेगा। इस मौके पर उन्होंने कई सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

गडकरी की घोषणा, MP में बनेगा टाइगर कॉरिडोर

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को जबलपुर से मध्यप्रदेश को कई बड़ी सौगातें दीं। नितिन गडकरी ने जबलपुर में प्रदेश के सबसे बड़े सात किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने चार प्रमुख टाइगर रिजर्व को जोड़ने वाले विशेष फोर-लेन टाइगर कॉरिडोर के निर्माण की घोषणा की, जिससे प्रदेश में पर्यटन को नई ऊंचाई मिलेगी और रोजगार के अवसरों में भी इजाफा होगा।

कौन-कौन से टाइगर रिजर्व को जोड़ेगा कॉरिडोर?

फ्लाईओवर के उद्घाटन के बाद सभा को संबोधित करते हुए बताया कि करीब 5,500 करोड़ की लागत से बनने वाला यह टाइगर कॉरिडोर कान्हा, बांधवगढ़, पन्ना और पेंच टाइगर रिजर्व को आपस में जोड़ेगा। इसके अलावा, भोपाल और जबलपुर के बीच 15,000 करोड़ की लागत से एक ग्रीनफील्ड हाईवे बनाया जाएगा, जो प्रदेश के आर्थिक ढांचे और कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगा।

Advertisment

publive-image

ग्रीनफील्ड हाईवे के लिए कब तक तैयार होगी डीपीआर?

इसके साथ ही गडकरी ने बताया कि भोपाल और जबलपुर के बीच 255 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड हाईवे बनाया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत ₹15,000 करोड़ रुपये होगी। इस हाईवे की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) दिसंबर 2025 तक तैयार कर ली जाएगी। गडकरी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह से अनुरोध किया कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को सरल और तेज बनाया जाए, ताकि इस हाईवे का निर्माण कार्य अगले साल अप्रैल या मई से शुरू किया जा सके।

publive-image

सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण

इसके साथ ही, उन्होंने 4,706 करोड़ रुपए की लागत वाली 10 अहम सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। गडकरी ने कहा कि यह परियोजनाएं मध्यप्रदेश को देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने में सहायक होंगी, और प्रदेश की आर्थिक समृद्धि, पर्यटन और अधोसंरचना विकास को गति देंगी। इस मौके पर जबलपुर सांसद आशीष दुबे, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

publive-image

ये खबर भी पढ़ें...MP Longest Flyover: जबलपुर में सबसे लंबे फ्लाईओवर की सौगात, सिर्फ 7 मिनट में तय होगी 7 किमी की दूरी

Advertisment

सड़क परियोजनाओं की सौगात

इस अवसर पर नितिन गडकरी ने 10 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें शामिल हैं...

लोकार्पण की गई प्रमुख परियोजनाएं

  • जबलपुर का 7 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर।
  • कटनी बायपास का 4-लेन चौड़ीकरण।
  • हिरण-सिंदूर खंड में नौरादेही वन्य जीव अभ्यारण्य के पास सड़क चौड़ीकरण।

शिलान्यास की गई परियोजनाएं

  • अमझर-बरेला रोड का 4-लेन विस्तार
  • रीवा बायपास चौड़ीकरण
  • सिरमौर-डभौरा रोड का 2-लेन चौड़ीकरण
  • मंडला-नैनपुर खंड, रीवा-मैहर-कटनी अंडरपास, कटनी-जबलपुर-लखनादौन फ्लाईओवर आदि
Advertisment

अन्य प्रस्तावित परियोजनाएं

  • इंदौर-हैदराबाद कॉरिडोर: ₹33,000 करोड़
  • भोपाल-कानपुर कॉरिडोर: ₹1,15,500 करोड़
  • उज्जैन-कोटा कॉरिडोर: ₹2,700 करोड़
  • दिल्ली-मुंबई ग्रीनफील्ड: ₹12,000 करोड़
  • लखनादौन-रायपुर एक्सप्रेसवे: ₹10,000 करोड़
  • इंदौर-भोपाल कॉरिडोर: ₹12,000 करोड़
  • सतना-चित्रकूट कॉरिडोर: ₹1,500 करोड़
  • ग्वालियर-भिंड कॉरिडोर: ₹4,000 करोड़

इस खबर से जुड़े 5 FAQ

1. टाइगर कॉरिडोर क्या है और यह किन टाइगर रिजर्व्स को जोड़ेगा?

  • उत्तर: टाइगर कॉरिडोर एक विशेष फोर-लेन सड़क नेटवर्क होगा, जो मध्यप्रदेश के चार प्रमुख टाइगर रिजर्व – कान्हा, बांधवगढ़, पन्ना और पेंच को आपस में जोड़ेगा। इसका उद्देश्य वाइल्डलाइफ पर्यटन को बढ़ावा देना और इन पार्कों तक सुगम यात्रा सुनिश्चित करना है।

2. टाइगर कॉरिडोर की लागत कितनी है और यह कब तक पूरा होगा?

  • उत्तर: टाइगर कॉरिडोर की लागत लगभग ₹5,500 करोड़ आंकी गई है। इसके निर्माण की सटीक समयसीमा अभी तय नहीं की गई है, लेकिन भूमि अधिग्रहण और डीपीआर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।
Advertisment

3. ग्रीनफील्ड हाईवे क्या है और यह किस शहर को जोड़ेगा?

  • उत्तर: ग्रीनफील्ड हाईवे एक नया और अत्याधुनिक राजमार्ग होगा जो भोपाल और जबलपुर के बीच 255 किलोमीटर की दूरी को जोड़ेगा। इसकी अनुमानित लागत ₹15,000 करोड़ है और इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) दिसंबर 2025 तक तैयार की जाएगी।

4. इस परियोजना से राज्य को क्या लाभ होंगे?

  • उत्तर: इन परियोजनाओं से मध्यप्रदेश में पर्यटन, रोजगार और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। बेहतर सड़क संपर्क से इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार, औद्योगिक निवेश और स्थानीय लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे।

5. इन परियोजनाओं के अलावा और कौन-कौन सी सड़क योजनाएं घोषित की गई हैं?

  • उत्तर: केंद्रीय मंत्री गडकरी ने इस अवसर पर 10 प्रमुख सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके अलावा, इंदौर-हैदराबाद, भोपाल-कानपुर, उज्जैन-कोटा, दिल्ली-मुंबई, इंदौर-भोपाल समेत कई कॉरिडोरों की भी घोषणा की गई है, जिनकी कुल लागत लाखों करोड़ में है।
Advertisment
हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

MP Tourism Projects MP Tiger Reserves MP Tiger Corridor MP Road Projects MP Road Development MP Highway Projects MP Greenfield Highway Jabalpur Infrastructure Jabalpur biggest flyover CM Mohan Yadav Bhopal Jabalpur Highway Announcement by Union Minister Nitin Gadkari
Advertisment
चैनल से जुड़ें