Advertisment

MP IPS Transfer List: मध्यप्रदेश में 20 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर, धार और अशोकनगर के SP बदले, देखें पूरी लिस्ट

MP IPS Transfer List: मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। 20 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर हुए हैं। धार-अशोकनगर के SP बदले हैं।

author-image
Rahul Garhwal
MP IPS Transfer List 20 officers Dhar Ashoknagar SP Change hindi news

हाइलाइट्स

  • MP में 20 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर
  • धार और अशोकनगर के एसपी बदले
  • 7 रेंज के DIG इधर से उधर
Advertisment

MP IPS Transfer List: मध्यप्रदेश में 20 IPS अधिकारियों के तबादले हुए हैं। पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। धार और अशोकनगर के SP बदले गए हैं। 7 रेंज के DIG इधर से उधर किए गए हैं।

ट्रांसफर ऑर्डर

MP 20 IPS Transfer List

MP 20 IPS Transfer List hindi newsअशोकनगर और धार के SP बदले

गृह मंत्रालय से जारी ट्रांसफर लिस्ट में DIG और SP स्तर के अधिकारी शामिल हैं। धार और अशोकनगर के SP बदले गए हैं। मयंक अवस्थी धार के SP होंगे और राजीव कुमार मिश्रा को अशोकनगर का एसपी बनाया गया है।

7 रेंज के DIG इधर से उधर

ट्रांसफर ऑर्डर में बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, भोपाल ग्रामीण, इंदौर ग्रामीण, सागर और रतलाम रेंज में नए DIG पदस्थ किए गए हैं। इंदौर और भोपाल में पोस्टेड अतिरिक्त पुलि आयुक्त (अपराध व मुख्यालय) को भी बदला गया है। छतरपुर DIG ललित शाक्यवार और सागर DIG सुनील कुमार पांडे को PHQ में पदस्थ किया गया है। बालाघाट DIG मुकेश कुमार श्रीवास्तव को मानवाधिकार आयोग भेजा गया है। भोपाल ग्रामीण DIG ओमप्रकाश त्रिपाठी को DIG SAF मध्य क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।

Advertisment

विजय कुमार खत्री को छतरपुर रेंज DIG बनाया गया है।

विनीत कुमार जैन को बालाघाट का DIG बनाया गया है।

मनोज कुमार सिंह को इंदौर का DIG बनाया गया है।

राकेश कुमार सिंह को छिंदवाड़ा का DIG बनाया गया है।

राजेश सिंह को भोपाल ग्रामीण का DIG बनाया गया है।

शशीन्द्र चौहान को सागर रेंज का DIG बनाया गया है।

MP IPS Transfer List: मध्यप्रदेश में 13‌ जिलों में नए SP, इंदौर-भोपाल में 5 DCP भी बदले‌

MP IPS Transfer List: मध्यप्रदेश में सोमवार, 8 सितंबर को देर रात बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। पुलिस विभाग में 30 IPS के तबादले हुए हैं। 13 जिलों के SP बदले हैं। वहीं इंदौर और भोपाल में 5 DCP भी बदले हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP IPS Transfer List MP IPS Transfer List hindi news Dhar and Ashoknagar SP Transfer Transfer of DIG of 7 Ranges in MP MP 20 IPS Transfer List MP 20 IPS Transfer List hindi news Dhar Ashoknagar SP Change
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें