Advertisment

MP News: मध्यप्रदेश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के ट्रांसफर, आदेश जारी

MP IPS Transfer: मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अफसरों के ट्रांसफर का आदेश जारी किया है।

author-image
Kushagra valuskar
UP PCS Transfer List: यूपी में चार पीसीएस अफसरों का हुआ तबादला, यहां देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

MP News: मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अफसरों के ट्रांसफर का आदेश जारी किया है। यह फैसला प्रदेश की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और प्रशासनिक सुधार के लिए लिया गया है।

Advertisment

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, तीन अफसरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिनमें सायबर सुरक्षा और विशेष शाखाओं के पद शामिल हैं।

publive-image

इन अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई हैं-

सब्यसाची सराफ

वर्तमान पदस्थापना- सहायक पुलिस महानिरीक्षक (चयन/भर्ती) पुलिस मुख्यालय, भोपाल
नवीन पदस्थापना- पुलिस अधीक्षक, सायबर जोनल कार्यालय, इंदौर

आकाश भूरिया

वर्तमान पदस्थापना- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, देवास ग्रामीण
नवीन पदस्थापना- जोनल पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा उज्जैन

Advertisment

शशिकांत कनकने

वर्तमान पदस्थापना- प्रमुख अधीक्षक, पुलिस अग्निशमन सेवाएं, इंदौर
नवीन पदस्थापना- जोनल पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, इंदौर

पूर्व जेल डीआईजी गांधी और परिजनों की संपत्ति अटैच

प्रवर्तन निदेशालय ने जेल डीआईजी रहे उमेश कुमार गांधी और उनके परिजनों की 4.68 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच कर दी। यह कार्रवाई ईडी ने 2012 में लोकायुक्त पुलिस द्वारा की गई जांच के आधार पर की है। उमेश का देहांत हो चुका है।

लोकायुक्त पुलिस ने 2012 में भोपाल, सीहोर और सागर में रेड मारी थी। जांच में खुलासा हुआ था कि उमेश गांधी के पास 5.13 करोड़ की प्रॉपर्टी है, जो आय से अधिक थी। यह संपत्ति उनकी पत्नी अर्चना, भाई अजय और अन्य घरवालों के नाम थीं।

Advertisment

फर्म बनाकर गड़बड़ी की

लोकायुक्त को शिकायत मिली थी कि उमेश गांधी ने जेल सामग्री सप्लाई का काम अपने परिजनों और उनके नाम पर बनाई फर्मों को सौंपा था। सप्लाई में भ्रष्टाचार कर प्रॉपर्टी जुटाई थी। जांच में पाया गया कि गांधी ने भोपाल, सीहोर, कटनी, सागर और इंदौर में 20 संपत्तियां खरीदी थी। सभी संपत्ति ईडी ने अटैच कर ली हैं। इसके अलावा बैंक खाते में जमा राशि, गहने, बीमा और म्युचल फंड अटैच किए हैं।

यह भी पढ़ें-

MP Police Transfer: अनूपपुर में 11 पुलिस पदाधिकारी हुए इधर से उधर, आगामी आदेश तक मिली नई जिम्मेदारी

एमपी में ठंड से नहीं मिलेगी अभी राहत, बर्फीली हवाओं का कोहराम, बारिश का अलर्ट जारी

Advertisment

shashikant kankane sabyasachi saraf MP news MP IPS Transfer IPS Transfer aakash bhuriya
Advertisment
चैनल से जुड़ें