/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/MP-IAS-Meet-2025.webp)
MP IPS Service Meet: MP में IPS सर्विस मीट (Service Meet 2025) के दौरान CM यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए पुलिस थानों के लिए पुरस्कार योजना की घोषणा की है। जिसमे सरकार प्रदेश, संभाग और जिला स्तर पर सरकार पुरस्कार देगी।
आपको बता दें इसके लिए ग्रेडेशन के आधार थानों को प्रोत्साहन दिया जाएगा।
दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शुक्रवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आईपीएस सर्विस मीट का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मध्यप्रदेश पुलिस की सराहना की और कहा कि हमारी पुलिस समाज की सुरक्षा सेवा में 24 घंटे मुस्तैदी से कार्य कर रही है।
जिला, संभाग और प्रदेश स्तर पर होगा ग्रेडेशन
मुख्यमंत्री ने कहा कि थानों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए उनका ग्रेडेशन किया जाएगा। यह ग्रेडेशन जिला, संभाग और प्रदेश स्तर पर होगा, जिससे पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
[caption id="attachment_753923" align="alignnone" width="1941"]
MP IPS Meet में संबोधन करते CM मोहन यादव[/caption]
थानों की कार्यशैली को मिलेगा प्रोत्साहन
आपको बता दें ग्रेडेशन का उद्देश्य थानों की कार्यशैली में सुधार लाना और अच्छा प्रदर्शन करने वाले थानों को प्रोत्साहित करना है। इससे पुलिसकर्मियों में कॉम्पिटिशन की भावना विकसित होगी और जनता को बेहतर सेवाएं मिल सकेगीं ।
[caption id="attachment_753925" align="alignnone" width="2560"]
MP IPS Meet[/caption]
DGP को प्लान बनाने के निर्देश
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) से इस योजना को जल्द से जल्द लागू करने के लिए एक डिटेल एक्शन प्लान तैयार करने को कहा है। इस ग्रेडेशन सिस्टम से पुलिस थानों की वर्किंग स्टाइल और प्रशासनिक दक्षता में सुधार होने की उम्मीद है।
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/ips-scaled.webp)
सुधरेगी प्रदेश की कानून व्यवस्था
इस नई पहल से प्रदेश में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलेगी। साथ ही, बेहतर प्रदर्शन करने वाले थानों को पहचानकर उन्हें और अधिक संसाधन और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/MP-IPS-Meet-में-कार्यक्रम-का-शुभारंभ-करते-CM-मोहन-यादव-scaled.webp)
आईपीएस मीट में सीएम की खास बातें
नट बंजारा समाज का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दूत के रूप में काम करते थे।
अच्छे काम करने के लिए मन स्थिति अच्छी होनी चाहिए और यह शक्ति अगर किसी के पास है तो वह आईपीएस अफसर (IPS Officer) के पास होती है।
यह जो आपको पावर मिला है इसका सही उपयोग किया जाना चाहिए। दक्षता में संवेदनशीलता भी होना चाहिए।
मध्य प्रदेश पुलिस पर पूरे देश को गर्व है। पुलिस की शुरुआत मनोविज्ञान और मन स्थिति से होती है।
[caption id="attachment_753942" align="alignnone" width="2560"]
MP IPS Meet 2025[/caption]
पुलिस महानिदेशक ने कहा-यातायात सुरक्षा हमारे लिए बड़ी चुनौतियां
कार्यक्रम के आरंभ में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने कार्यक्रम में कहा​ कि जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर है। हमने नई आपराधिक कानून का बेहतरीन क्रियान्वयन किया है। इस मामले में मध्य प्रदेश पुलिस को केंद्रीय गृहमंत्री और केंद्रीय गृह सचिव से भी सराहना मिली है। हम पुलिस बल के आधुनिकीकरण और उनके प्रशिक्षण पर विशेष जोर दे रहे हैं।
हमारी पुलिस ने अतीत में बेहतरीन काम किए हैं। पुलिस ने समाज के साथ साझा प्रयासों से प्रदेश से डकैत समस्या का उन्मूलन किया है। नक्सल समस्या के उन्मूलन के तरफ भी हम तेजी से बढ़ रहे हैं। हमारी चुनौतियां बढ़ रही हैं, साइबर क्राइम साइबर, फ्रॉड, नशा मुक्ति और यातायात सुरक्षा हमारे लिए बड़ी चुनौतियां हैं। इस दिशा में हम तेजी से कार्य कर रहे हैं।
बीते महीनों में हमने पूरे प्रदेश में साइबर सुरक्षा और साइबर फ्रॉड से बचने के लिए अभियान चलाया। हमने अब तक 10 लाख से अधिक स्टूडेंट और इतने ही नागरिकों को साइबर सुरक्षा के लिए जागरूक किया है। इस काम में हमें अभूतपूर्व सफलता मिली है।
अध्यक्ष ने किया आभार
कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन करते हुए आईपीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि हमारी पुलिस प्रदेश के हर व्यक्ति की सुरक्षा में तत्पर है। हम अपनी जिम्मेदारियां से कभी पीछे नहीं हटते।
कार्यक्रम के बाद उन्होंने पुलिस प्रशासन का उत्साहवर्धन करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार माना।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार के मुख्य द्वार पर सभी आईपीएस ऑफीसर्स के साथ ग्रुप फोटो निकलाकर सबका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में प्रदेश के सभी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी उपस्थित थे।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें