Advertisment

MP IPS Posting : 5 IPS अधिकारियों के तबादले, एक क्लिक में देखें पूरी लिस्ट

MP IPS Posting : 5 IPS अधिकारियों के तबादले, एक क्लिक में देखें पूरी लिस्ट mp-ips-posting--transfer-of-5-ips-officers-see-full-list-in-one-click-pds

author-image
Preeti Dwivedi
MP IPS Posting : 5 IPS अधिकारियों के तबादले, एक क्लिक में देखें पूरी लिस्ट

भोपाल। MP IPS Posting एमपी में एक बार फिर आईपीएस अधिकारियों MP IAS TRANSFER के ट्रांसफर कर दिए गए हैं। जिसकी लिस्ट जारी कर दी गई। इसमें फिलहाल 5 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जिसमें आईपीएस तरूण नायक को डीआईजी इंटेलिजेंस पुलिस मुख्यालय बनाया गया है। उप महानिदेशक नार्कोटिक्स पुलिस मुख्यालय, ओमप्रकाश त्रिपाठी को डीआईजी, विसबल पुलिस मुख्यालय, सुनील कुमार जैन डीआईजी, योजना पुलिस मुख्यालय, सविता सोहाने डीआईजी, अज़ाक पुलिस मुख्यालय बनाया गया है। आपको बता दें सभी आईपीएस अधिकारियों का तबादला भोपाल पुलिस मुख्यालय में किया गया है। भोपाल से जारी आदेश में कहा गया है कि 25 मार्च को जिन आईपीएस अधिकारियों को मुख्यालय पदस्थ किया गया था उन्हें अब कार्य आवंटित कर दिए गए हैं। गौरतलब है कि ये सभी आईपीएस अधिकारी 2009 बैच के हैं।

Advertisment

तरुण नायक बनाए गए इंटेलिजेंस DIG -

सागर के पुलिस अधीक्षक तरुण नायक को सागर में ही डीआईजी के पद पर प्रमाेट किया गया है। सागर में नए एसपी की पाेस्टिंग हाेने तक उन्हें पुलिस अधीक्षक के पद पर ही वर्तमान में पदस्थ रखा गया था। आपको बता दें तरूण नायक 2009 के आईपीएस अधिकारी हैं। वे पिछले 1 वर्ष से सागर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ पर थे। इस दौरान उनका 1 वर्ष का कार्यकाल संताेषजनक माना गया था। इतना ही नहीं उनके अधीनस्थ स्टाफ में उनकी एक विशेष छवि है।

publive-image

MP IPS Transfer List DIG Tarun nayak IPS Tarun Nayak MP IPS Posting & Work Allocation
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें