/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/MP-interim-budget-2024.jpg)
हाइलाइट्स
मप्र सरकार का अंतरिम बजट पेश
फिलहाल नहीं बढ़ी लाड़ली योजना की राशि
कुल 1 लाख 45 हजार करोड़ रुपए का अंतरिम बजट पेश
भोपाल। MP Interim Budget 2024:मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने अंतरिम बजट पेश कर दिया है। इसमें किसी भी प्रकार की नई योजना या टैक्स की घोषणा नहीं की गई। अंतरिम बजट के जरिए अप्रैल से लेकर जुलाई 2024 तक विभिन्न विभागों को राशि व्यय करने के लिए राशि का आवंटन किया गया।
1 लाख 45 हजार करोड़ रुपए का अंतरिम बजट
लोकसभा चुनाव के बाद जुलाई में मध्यप्रदेश का पूर्ण बजट प्रस्तुत होगा। अंतरिम बजट के जरिए सरकार विभिन्न विभागों की योजनाओं में राशि व्यय करने के लिए राशि का आवंटन करेगी। कुल 1 लाख 45 हजार करोड़ रुपए का अंतरिम बजट पेश किया गया। इस अंतरिम बजट के लिए मंगलवार को चर्चा के लिए चार घंटे का वक्त दिया गया है।
लाड़ली बहना योजना की राशि नहीं बढ़ी
मप्र सरकार लाड़ली बहना योजना में दी जाने वाली 1250 रुपए की राशि को नहीं बढ़ा रही है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने जो अंतरिम बजट पेश किया है। उसमें ये साफ हो गया है कि जुलाई तक लाड़ली बहनों को 1250 रुपए प्रति माह ही मिलेगा।
1250 रुपए ही मिलेंगे महिलाओं को
सोमवार को पेश हुए अंतरिम बजट में ये तय हो गया कि मप्र सरकार लाड़ली बहनों की राशि नहीं बढ़ा रही है। महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए ही मिलेंगे। ये राशि महिलाओं को आगामी जुलाई महीने तक मिलेगी।
बता दें कि अंतरिम बजट में महिला बाल विकास विभाग को 9 हजार करोड़ से ज्यादा राशि दी गई है। इसमें लाड़ली बहनों के लिए राशि बढ़ाने जैसा कोई प्रावधान नहीं है।
कहा जा रहा था कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए सरकार लाड़ली बहनों को मिलने वाली राशि में बढ़ोतरी करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
महिला बाल विकास विभाग को मिले 9437 करोड़ रु
अंतरिम बजट में महिला बाल विकास विभाग को 9437 करोड़ रु मिले हैं। इस राशि में से 6450 करोड़ रु. लाड़ली बहना योजना पर खर्च किए जाएंगे। बचे हुए 2987 करोड़ रु. विभाग के अन्य खर्चों में उपयोग करेगा।
राशि बढ़ाने पर विचार नहीं
बीते 9 फरवरी को ही कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत ने महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया से सवाल किया था कि सरकार लाड़ली बहना योजना की राशि को बढ़ाने वाली है क्या ? इस पर मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा था कि फिलहाल ऐसे किसी प्रस्ताव पर अभी विचार नहीं किया जा रहा है।
पूर्व सीएम शिवराज ने चुनाव से पहले कहा था कि लाड़ली बहनों को दी जाने वाली राशि को बढ़ाकर 3 हजार रुपए तक किया जाएगा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें