Advertisment

Indore Truck Accident: CM ने गृह विभाग के ACS से मांगी इंदौर ट्रक हादसे की रिपोर्ट, 15 को कुचलने और 3 की मौत का मामला

Madhya Pradesh Indore Truck Accident: इंदौर की ट्रक हादसे में 15 लोगों को कुचलने और तीन लोगों की मौत के बाद अब मध्यप्रदेश सरकार ने जांच शुरू कर दी।

author-image
sanjay warude
Indore Truck Accident

Indore Truck Accident

हाइलाइट्स

  • इंदौर की ट्रक दुर्घटना पर सीएम ने जताया दुख
  • विस्तृत जांच करने गृह विभाग एसीएस को भेजा
  • शहर में भारी वाहन एंट्री पर होगी प्राथमिक जांच
Advertisment

Madhya Pradesh Indore Truck Accident: इंदौर की ट्रक हादसे में 15 लोगों को कुचलने और तीन लोगों की मौत के बाद अब मध्यप्रदेश सरकार ने जांच शुरू कर दी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव शिव शेखर शुक्ला को जांच के लिए इंदौर भेजा हैं। एसीएस जांच करेंगे कि आखिर तय टाइम से पहले भारी वाहन की नो-एंट्री में कैसे प्रवेश कर गया।

https://twitter.com/BansalNews_/status/1967644865195606234

इंदौर पहुंचे सीएम यादव ने घायलों के हाल जाने

मुख्यमंत्री मोहन यादव घायल के हाल जानने के लिए इंदौर पहुंचे। यहां घायलों से मुलाकात कर उनके परिजन से बातचीत की। सीएम ने अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। शाम को अधिकारियों से सीएम मोहन यादव बैठक करेंगे।

CM ने कहा- भारी वाहनों को प्रवेश कैसे मिला ?

इंदौर की ट्रक दुर्घटना में तीन लोगों की मौत और घायलों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्य पर लिखा कि इस हादसे की विस्तृत रिपोर्ट लेने के लिए गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव को इंदौर भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि रात 11 बजे से पहले भारी वाहनों को शहर में प्रवेश कैसे मिला, इसकी प्रारंभिक तथ्यात्मक जांच कराई जाएगी।

Advertisment

https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/1967627165824106649

प्रोफेसर, अधिकारी समेत तीन की मौत

सोमवार शाम एयरपोर्ट रोड पर करीब एक किलोमीटर तक बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से आईडीए की संपदा शाखा में पदस्थ वरिष्ठ सहायक कैलाशचंद्र जोशी, वैशाली नगर निवासी सेवानिवृत्त प्रोफेसर लक्ष्मीकांत सोनी की मौके पर मौत हो गई। जबकि महेश खतवासे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक अन्य की हालत नाजुक बताई जा रही है।

यह खबर भी पढ़ें: MP Police Corruption: इंदौर में एसआई 1 लाख की घूस लेते पकड़ाया, हत्या के आरोपी की मदद के बदले मांगी थी रिश्वत

घसीटने से बाइक में विस्फोट, जला ट्रक

एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रक क्रमांक MP-09 ZP-4069 करीब 15 लोगों को कुचलता गया। एक बाइक ट्रक के नीचे फंस गई थी, घसीटने से बाइक में विस्फोट हुआ और ट्रक भी जल गया। घायल 12 लोगों का शहर के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

Advertisment

पोलो ग्राउंड जाना था, एयरपोर्ट रोड आया

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ड्राइवर रास्ता भूलकर ट्रक सुपर कॉरिडोर से एयरपोर्ट की घुस आया था। ट्रक जैन ट्रांसपोर्ट का बताया जा रहा है। ट्रक को पोलो ग्राउंड पहुंचना था। यह ट्रक सांवेर रोड से गत्ते लेकर निकला था। कालानी नगर में पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन ड्राइवर तेजी से ट्रक को लेकर आगे निकल आया।

ड्राइवर पर गैर-इरादतन हत्या का केस

हादसे में शामिल ड्राइवर गुलशेर की मेडिकल जांच कराई गई। उसके शरीर से 887 एमजी अल्कोहल मिला है, जो तय मात्रा से ज्यादा है। ड्राइवर गुलशेर के खिलाफ पुलिस ने गैर—इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
Advertisment

Indore Truck Accident: इंदौर में एयरपोर्ट रोड पर ट्रक ने कई लोगों को कुचला, 3 की मौत, कई गंभीर, भीड़ ने लगाई आग

Indore Truck Accident: इंदौर में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट रोड स्थित बड़ा गणपति के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने कई राहगीरों को कुचल दिया। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP news MP Indore Truck Accident Tragedy Madhya Pradesh Indore Truck Accident Indore Truck Accident Indore Road Accident : Indore News hindi news CM Mohan Yadav ACS Investigation
Advertisment
चैनल से जुड़ें