Advertisment

MP News: इंदौर के अनाथ आश्रम में अचानक बिगड़ी 12 बच्चों की तबियत, 3 की मौत, जांच में जुटी पुलिस

MP News: इंदौर के अनाथाश्रम में अचानक बिगड़ी 12 बच्चों की तबियत, दो की मौत, जांच में जुटी पुलिस 12-children-sick of anath ashram, 3 dead, police-started-investigation in hindi pds

author-image
Preeti Dwivedi
MP News: इंदौर के अनाथ आश्रम में अचानक बिगड़ी 12 बच्चों की तबियत, 3 की मौत, जांच में जुटी पुलिस

MP Indore News: मौसम के बदलते ही बीमारियां बढ़ना आम बात हैं, लेकिन ये मामला दूसरा है। खबरों के अनुसार इंदौर के एक अनाथ आश्रम में अचानक 12 बच्चों की तबियत बिगड़ी है। जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 3 की मौत हो गई है।

Advertisment

जिसमें दो बच्चों की मौत (Indore Hindi News) हो गई है। प्राथमिक तौर पर जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार बच्चों के खून में इंफेक्शन पाया गया है। तबियत बिगड़ते ही बच्चों को इंदौर के एमवाय अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था, लेकिन आज सुबह बच्चों को एमवाय अस्पताल से चाचा नेहरु अस्पताल रेफर किया गया है।

इस आश्रम के हैं बच्चे

आपको बता दें सभी बच्चे मल्हारगंज स्थित श्री युगपुरुष धाम के बताए जा रहे हैं। जिन्हें अलग-अलग जिलों से लाकर इस आश्रम को रखा गया था।

मल्हारगंज पुलिस के अनुसार इस घटना में सोमवार को तबीयत बिगड़ने पर 12 साल के करण शामिल था। जिसकी आज मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 7 साल के आकाश ने दम तोड़ दिया।

Advertisment

जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार पूरी घटना सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि इस मामले में आश्रम की ओर से बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष को लेटर लिखकर मामले की जानकारी दी गई है। जिसमें खून में इंफेक्शन होने की बात लिखी है।

क्या कहते हैं अधिकारी

दो दिन के अंदर इंदौर के इस आश्रम के दो बच्चों की मौत हो गई है। 12 बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें 2 बच्चों की स्थिति गंभीर बनी हुई है तो दो बच्चों की मौत हो गई है। जिनकी मौत हो गई है उनका पोस्टमार्डम कराया जाएगा।

क्या कहते हैं कलेक्टर

इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह के अनुसार 12 बच्चे भर्ती कराए गए हैं। प्राथमिक तौर पर मामला फूड प्वांजनिंग का मामला लग रहा है। मौके पर महिला बाल विकास की टीम भी मौजूद हैं। एक बच्चे की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। हालांकि उसकी स्थिति भी स्थि​र बताई जा रही है।  जिसमें डायरिया या डीहाइड्रेशन से 1 मौत की आशंका है।  हालांकि पूरी स्थिति जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा।

Advertisment

Advertisment
चैनल से जुड़ें