Advertisment

MP Gold Rate: अक्षय तृतीय से पहले सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानिए क्या है बाजार भाव

MP Gold Rate: इंदौर के सराफा बाजार में सोमवार को सोने-चांदी के भाव गिरे। सोना 700 रुपए और चांदी 300 रुपए सस्ती हुई। जानिए ताजा बाजार अपडेट और गिरावट की वजह।

author-image
BP Shrivastava
MP Gold Rate

MP Gold Rate: अक्षय तृतीय से पहले सोमवार को इंदौर के सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतें कम हुईं। सोने की कीमत 700 रुपए घटकर 96800 रुपए प्रति दस ग्राम हो गई, जबकि चांदी 300 रुपए की गिरावट के बाद 97800 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।

Advertisment

इस कारण सोने में निवेश की मांग घटी

अमेरिका-चीन व्यापार तनाव में कमी के संकेतों के चलते सोने में सुरक्षित निवेश की मांग कम हुई है। इसके साथ ही मुनाफा वसूलने के लिए बिकवाली भी हुई। अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट में कॉमेक्स पर सोने का वायदा 29 डॉलर गिरकर 3288 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। चांदी का वायदा 43 सेंट घटकर 32.99 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।

चीन ने कुछ अमेरिकी सामानों पर 125 प्रतिशत का टैरिफ कम कर दिया है। ट्रम्प प्रशासन ने भी चीन के साथ व्यापार तनाव को कम करने की कोशिश की है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ टैरिफ पर चर्चा की है।

इंदौर में सोने-चांदी के रेट

इंदौर में 22 कैरेट सोने की कीमत 89800 रुपए प्रति दस ग्राम रही। वहीं, सोना आरटीजीएस 97500 रुपए पर बिक रहा है। चांदी की कीमत आरटीजीएस और टंच के लिए 97900 रुपए प्रति किलो है। चांदी का सिक्का 1100 रुपए प्रति नग के हिसाब से बिका। उज्जैन में सोने के केडबरी की कीमत 96900 और सोना रवा 96800 रुपए प्रति दस ग्राम रही। चांदी पाट 98000 और चांदी टंच 97900 रुपए प्रति किलो रही।

Advertisment

इंदौर और उज्जैन में सोने-चांदी के रेट (सोमवार)

धातुभाव (इंदौर)भाव (उज्जैन)
सोना 22 कैरेट₹89,800 /10 ग्राम₹96,900 (केडबरी) / ₹96,800 (रवा)
सोना 24 कैरेट (RTGS)₹97,500 /10 ग्राम
चांदी चौरसा₹97,800 /किलो₹98,000 (पाट) / ₹97,900 (टंच)
चांदी सिक्का₹1100 /नग

ये भी पढ़ें:  IPL में बजा 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का डंका, 35 गेंदों में ठोका शतक !

दालों के दाम- रु. प्रति क्विंटल

  • चना दाल: 7200-7400 मीडियम 7600-7800 बेस्ट 7900-8000
  • मसूर दाल: 7600-7700 बेस्ट 7800-7900
  • मूंग दाल: 8700-8900 बेस्ट 9100-9300
  • मूंग मोगर: 9600-9700 बेस्ट 9800-10000
  • तुवर दाल: 8100-8200 मीडियम 9300-9500 बेस्ट 9900-10000
  • तुवर दाल ए. बेस्ट: 10900-11000
  • ब्रांडेड व्हाइटरोज तुवर दाल नई: 11400
  • उड़द दाल: 8900-9000, बेस्ट 9100-9300
  • उड़द मोगर: 9900-10000, बेस्ट 10100-10300
Advertisment

Bhopal Metropolitan City: झुग्गीमुक्त होगा भोपाल, मेट्रो दौड़ेगी, बेहतर होगा परिवहन, कॉलोनियों में लगेंगे CCTV कैमरे

Bhopal Metropolitan City Metro slum free cm mohan yadav

Bhopal Metropolitan City: भोपाल जल्द ही मेट्रोपॉलिटन सिटी बन जाएगा। भोपाल में मेट्रो चलेगी, भोपाल झुग्गीमुक्त होगा, परिवहन की बेहतर सुविधाएं होंगी। कॉलोनियों में CCTV कैमरे लगेंगे। सरकारी भवनों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। भोपाल के 2047 तक के विकास को लेकर सीएम मोहन यादव ने समीक्षा बैठक में तमाम बातों को लेकर चर्चा की। सीएम मोहन यादव ने कहा कि @2047 के विकास के बारे में विचार करना आवश्यक है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

today's gold price Indore Silver rate Indore mp gold rate indore gold silver rate Indore bullion market rate Gold Silver Price Indore fall in gold silver prices bhopal gold rate Akshaya Tratiya gold rate
Advertisment
चैनल से जुड़ें