Advertisment

MP : इंदौर में 10 साल में 5वीं सबसे ठंडी रात,भोपाल-उज्जैन में दिन का तापमान भी गिरा..

author-image
Bansal news
MP : इंदौर में 10 साल में 5वीं सबसे ठंडी रात,भोपाल-उज्जैन में दिन का तापमान भी गिरा..

बुधवार-गुरुवार की रात से पूरे प्रदेश में ठंड का प्रभाव बढ़ गया है। राज्य के सभी शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। राजगढ़ में सबसे कम 11 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। इंदौर में रात का तापमान 12.1°C रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के रिकार्ड के मुताबिक, नवंबर में पिछले एक दशक में इंदौर में पांचवीं बार इतना कम पारा रहा है। भोपाल में भी दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बारिश की संभावना नहीं: सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, अगले पांच दिनों तक प्रदेश में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। उत्तरी हवाओं के लगातार आने से ठंड का असर और बढ़ेगा। रात के तापमान में यह गिरावट आगे भी बनी रहेगी।

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें